लाइव न्यूज़ :

CG Board 10th, 12th Result 2020: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऑनलाइन ऐसे करें चेक

By विनीत कुमार | Updated: June 23, 2020 11:48 IST

CGBSE 10th, 12th Result 2020: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 10वीं में 73.62 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, 12वीं में 78.59 छात्र-छात्राएं पास हैं।

Open in App
ठळक मुद्देCGBSE 10th, 12th Result 2020: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित, ऑनलाइन करें चेक10वीं और 12वीं के रिजल्ट आज घोषित किए गए, 12वीं में 78.59 छात्र-छात्राएं उतीर्ण

CGBSE 10th, 12th Result 2020: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Chhattisgarh Board of Secondary Education/CGBSE) ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। नतीजे आज दिन में 11 बजे घोषित किए गए।  छात्र नतीजों का इंतजार लंबे समय से कर रहे थे। कोरोना संकट के बावजूद छात्र अपने नतीजे आराम से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। 

जारी नतीजों के अनुसार 10वीं में कुल 73.62 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं, 12वीं में 78.59 छात्र-छात्राएं उतीर्ण घोषित हुए हैं। सभी छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in, results.cg.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

बता दें कि कॉपियों की जांच का काम 25 मई को पूरा हो गया था। इस साल 10वीं के लिए करीब 3.84 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। वहीं 12वीं की परीक्षा के लिए 2.66 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। कुल मिलाकर दोनों परीक्षाओं में 6 लाख, 47 हजार, 486 छात्र बैठे हैं। 

बोर्ड की परीक्षाएं पहले के कार्यक्रम के अनुसार 26 मार्च को खत्म होनी थी लेकिन लॉकडाउन के कारण कुछ विषयों की परीक्षा रद्द करनी पड़ी। जिन विषयों की परीक्षा नहीं हुई है उनके स्थान पर छात्रों को इंटर्नल असेसमेंट के आधार पर अंक दिए जाएंगे। छात्रों को उनकी मार्कशीट स्कूल खुलने के बाद ही दी जा सकेगी। हालांकि, वे ऑनलाइन इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

CGBSE 10th, 12th Result 2020: ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

रिजल्ट के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in, results.gov.in/ cgresults, results.cg.nic.in. पर जाना होगा। यहां आपको रिजल्ट का लिंक नजर आएगा, जिस पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद एक पेज खुलेगा और आपसे आपने रोल नंबर सहित कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी। इन्हें यहां सब्मिट करने के बाद रिजल्ट आपके कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रिन पर नजर आ जाएगा। इसे आप सेव कर सकते हैं या फिर भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट आउट भी निकल सकते हैं।

टॅग्स :सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th २०१९सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 12th रिजल्टपरिणाम दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Out: 85.20% छात्र पास, डिजीलॉकर और आधिकारिक साइट पर तुरंत चेक करें अपना स्कोर

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतChhattisgarh Board 10th, 12th Result 2026 Out: रिया साहू ने 12वीं में और संध्या नायक ने 594 अंकों के साथ कक्षा 10वीं में किया टॉप, देखिए स्कोर और मार्कशीट

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना