लाइव न्यूज़ :

CBSE के इस फैसले से छात्रों को हो सकती है भारी परेशानी, जानें क्या है माजरा 

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 10, 2018 11:17 IST

सीबीएसई के इस फैसले में देरी की वजह से छात्रों में बनी है असमंजस की स्थिती

Open in App

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने फिलहाल परीक्षा की तारीखों को लेकर कुछ ऐलान नहीं किया है। जिससे छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन पिछले कुछ सालों में बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट को देखा जाए तो डेटशीट जल्द से जल्द जारी हो सकता है। पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखें तो 9 से 10 जनवरी  के बीच में ही सीबीएसई ने परीक्षा की डेट शीट जारी की है। इसी वजह से यह उम्मीद जताई जा रही है कि आज (10 जनवरी)  डेटशीट जारी हो सकती है।

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मुताबिक इस बार भी बोर्ड की परीक्षा मार्च में ही होगी।  हालांकि अभी तक बोर्ड ने तारीख को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। वहीं सीबीएसई बोर्ड ने ईई मेन और यूजीसी नेट के परीक्षा की तारीखों का ऐलान पहले ही कर दिया है। ऐसे में सीबीएसई के इस फैसले से उन छात्रों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है  जो बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने के बाद जेईई मेन की परीक्षा में शामिल होने की तैयारी में हैं।  वहीं बोर्ड ने ईई मुख्य परीक्षा 2018 के आवेदन को फिर से शुरू कर दिया है।  सीबीएसई के मुताबिक जिस भी उम्मीदवार का आवेदन अधूरा रह गया हो या उसमें कुछ गलती हो तो आवेदक दी गई तारीख के बीच आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म के साथ ही अपनी अपलोड की गई फोटों में भी सुधार किया जा सकता है। आवेदन में सुधार की तारीख  9 जनवरी 2018 से 22 जनवरी 2018 तक साइट पर उपलब्ध रहेगा। 

एक्सपर्ट की मानें तो सीबीएसई को जल्द से जल्द 10th और 12th के बोर्ड परीक्षा का डेटशीट जारी कर देना चाहिए, ताकि छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने में कोई समस्या ना हो। डेटशीट आने में देरी की वजह से उन छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने में काफी दिक्कतें होंगी जो बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने के बाद जेईई मेन की परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

टॅग्स :बोर्ड परीक्षा 2018सीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना