लाइव न्यूज़ :

CBSE की मार्कशीट में नहीं होगा कोई बदलाव, परिणाम 15 जुलाई से पहले हो सकता है जारी

By एसके गुप्ता | Updated: July 10, 2020 18:00 IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने लोकमत को विशेष बातचीत में जानकारी दी। सीबीएसई और काउंसिल फोर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) बोर्ड परिणाम 15 जुलाई से पहले जारी हो सकते हैं। दोनों ही बोर्ड के आला अधिकारी दिन रात दसवीं-बारहवीं के परिणाम तैयार करने में लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी ने लोकमत से बातचीत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे के अनुसार 15 जुलाई तक परीक्षा परिणाम जारी किए जाने हैं। बोर्ड की ओर से बारहवीं के परिणाम दसवीं के परिणामों से दो दिन पहले घोषित किए जाते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि बोर्ड परीक्षा परिणामों की सूचना जल्द जारी करेगा।

नई दिल्लीः छूटी परीक्षाओं के आधार पर तैयार हो रही परिणाम के आधार पर दसवीं-बारहवीं की मार्कशीट में किसी तरह के बदलाव नहीं किए जा रहे हैं। जिस तरह छात्रों को पिछले सालों में मार्कशीट जारी होती रही है वैसी ही मार्कशीट इस साल भी जारी होगी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने लोकमत को विशेष बातचीत में जानकारी दी। सीबीएसई और काउंसिल फोर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) बोर्ड परिणाम 15 जुलाई से पहले जारी हो सकते हैं। दोनों ही बोर्ड के आला अधिकारी दिन रात दसवीं-बारहवीं के परिणाम तैयार करने में लगे हैं।

सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी ने लोकमत से बातचीत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे के अनुसार 15 जुलाई तक परीक्षा परिणाम जारी किए जाने हैं। बोर्ड की ओर से बारहवीं के परिणाम दसवीं के परिणामों से दो दिन पहले घोषित किए जाते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि बोर्ड परीक्षा परिणामों की सूचना जल्द जारी करेगा।

उन्होंने कहा कि कहा कि सीबीएसई एग्जामिनेशन ब्रांच सहित पूरा बोर्ड करीब एक सप्ताह से दिन-रात काम कर रहा है। उन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी घर भी नहीं जा रहे हैं और रिजल्ट बनवाने के काम में लगे हैं। जिससे तय समय पर बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हो सके। सीआईएससीई सचिव गैरी अराथून ने लोकमत से कहा कि फिलहाल रिजल्ट की तैयारी चल रही है। जल्द ही काउंसिल रिजल्ट घोषित करने की सूचना जारी करेगा।

इससे पहले सीबीएसई के परिणामों को लेकर गुरुवार का एक फर्जी सूचना भी चल रही थी। इसमें लिखा था कि बारहवीं के नतीजे 11 जुलाई और दसवीं के नतीजे 13 जुलाई को जारी किए जाएंगे। सीबीएसई ने इस सूचना को फर्जी बताया है।

सीआईएससीई के नतीजे आज :

काउंसिल फोर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन 

टॅग्स :सीबीएसईआयसीएसई परिणाममानव संसाधन विकास मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतPariksha Pe Charcha 2026: दोहरा जीवन जीते-जीते हम सभी नहीं क्या पाखंडी बन जाते हैं!

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना