लाइव न्यूज़ :

CBSE Guidelines: एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र, स्कूलों को कोरोना के साथ 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं आयोजित करने की इजाजत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2021 20:06 IST

CBSE Issues Guidelines for Class 9, 11 Exams: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कहा कि स्कूल को सभी नियम पालन करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों को लिखे एक पत्र में यह बातें कहीं।बोर्ड ने कहा कि इसके बाद ही कक्षा नौवीं और 11वीं की परीक्षाएं आयोजित की जाएं।कोविड-19 बचाव नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।

CBSE Issues Guidelines for Class 9, 11 Exams: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने उसके अंतर्गत आने वाले स्कूलों को कोविड-19 के मद्देनजर छात्रों की पढ़ाई के नुकसान का पता लगाने और उसके निराकरण के कदम उठाने का निर्देश दिया।

साथ ही नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत एक अप्रैल से करने की भी सिफारिश की। बोर्ड ने कहा कि इसके बाद ही कक्षा नौवीं और 11वीं की परीक्षाएं आयोजित की जाएं और इस दौरान कोविड-19 बचाव नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों को लिखे एक पत्र में यह बातें कहीं।

भारद्वाज ने कहा, ‘‘ इन परीक्षाओं के जरिए छात्रों की पढ़ाई को हुए नुकसान का पता लगाने में भी मदद मिलेगी, जिनको दूर करने के लिए स्कूलों द्वारा नए शैक्षणिक सत्र में कदम उठाए जा सकते हैं। इस नुकसान की भरपाई के लिए विशेषतौर पर तैयार एक ब्रिज कोर्स का सहारा लिया जा सकता है।’’

कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए पिछले साल मार्च में लागू किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के चलते कई महीने तक स्कूल बंद रहे थे। छात्रों ने ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई की थी। भारद्वाज ने पत्र में कहा कि कक्षाएं या परीक्षाएं आयोजित करने के दौरान कोविड-19 से बचाव संबंधी उपायों का सख्ती से पालन किया जाए। साथ ही कहा गया कि यह उपयुक्त होगा कि राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए एक अप्रैल से 2021-22 शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की जाए।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियासीबीएसईशिक्षा मंत्रालयरमेश पोखरियाल निशंक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना