लाइव न्यूज़ :

CBSE पैटर्न में हुआ बड़ा बदलाव, आसान होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2019 13:02 IST

साल 2019 से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में ऑब्जेक्टिव सवालों को 25 फीसदी कर दिया जाएगा। इससे पहले यह 10 फीसदी हुआ करता था। सीबीएसई के इस फैसले से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, साथ ही उन्हें परीक्षा में बेहतर स्कोर करने का मौका मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस बार 33 फीसदी सवालों के विकल्प मौजूद होंगे।ऑब्जेक्टिव सवालों को 25 फीसदी कर दिया जाएगा।पेपर लीक को रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।

छात्रों के तनाव को कम करने के लिए सीबीएसई (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कुछ बदलाव किए हैं। ये बदलाव बोर्ड परीक्षा के पैटर्न से संबंधित हैं। छात्र कम से कम तनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सकें इसके लिए सीबीएसई ने प्रश्न पत्रों में पहले की तुलना मे ज्यादा ऑब्जेक्टिव टाइप पश्नों को शामिल करने का फैसला लिया है। साथ ही प्रश्न पत्रों में सब्जेक्टिव प्रश्नों के ज्यादा विकल्प दिए जाएंगे।

25 फीसदी किए जाएंगे ऑब्जेक्टिव सवाल

इसी साल से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में ऑब्जेक्टिव सवालों को 25 फीसदी कर दिया जाएगा। इससे पहले यह 10 फीसदी हुआ करता था। सीबीएसई के इस फैसले से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, साथ ही उन्हें परीक्षा में बेहतर स्कोर करने का मौका मिलेगा। इस बदलाव में 33 फीसदी सवालों के विकल्प मौजूद होंगे यानि अगर कोई छात्र किसी सवाल हो हल करने में कांफिडेंट नहीं है तो उसके पास दूसरे सवाल हल करने का ऑप्शन होगा।

व्यवस्थित होंगे प्रश्न पत्र

इस साल से छात्रों को पहले की तुलना में ज्यादा व्यवस्थित प्रश्न पत्र मिलेंगे। इसमें हर पेपर को सब सेक्शन में बांटा जाएगा जिसमें सभी ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों का एक अलग सेक्शन होगा। इसके बाद ज्यादा नंबर वाले प्रश्न पूछे जाएंगे।

पेपर लीक को रोकने व्यापक इंतजाम

पिछले कई सालों से पेपर लीक के मामले काफी बढ़े हैं। इसे रोकने के लिए बोर्ड ने एक तंत्र बनाया है जिसके जरिए सेंटर के अधीक्षकों की रियल ट्रैकिंग की जा सकेगी। अब परीक्षा अधीक्षक एक मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए गोपनीय सामग्री हासिल करेंगे। साथ ही इस बार बोर्ड ने अधीक्षको को ये निर्देश दिया है कि वे अपने किसी अन्य व्यक्ति को गोपनीय सामग्री हासिल करने के लिए न भेजें। इस साल देशभर में 12वीं की परीक्षा में करीब 12 लाख छात्र और 10वीं की परीक्षा में 18 लाख छात्रों के शामिल होने की संभावना है। इस साल परीक्षा 15 फरवरी से शुरु होगी।

लेट आने पर परीक्षा केंद्रों में नहीं मिलेगी एंट्री

सभी छात्रों को परीक्षा शुरू होने के आधे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। इस बार सीबीएसई की परीक्षाओं में 10 बजे के बाद छात्रों को एंट्री नहीं मिलेगी। साथ ही सभी छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म में ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश पत्र में छात्र और प्रिंसिपल के साथ-साथ अभिभावकों के भी हस्ताक्षर जरूरी होंगे।

परीक्षा में सिर्फ इन चीजों को ले जा सकेंगे

परीक्षा के दौरान छात्र अपने साथ सिर्फ पेन (कलम), प्रवेश पत्र और ट्रांसपेरेंट बैग ही ले जा सकेंगे। अगर किसी छात्र को डायबिटीज है तो उसे स्नैक्स ले जाने की इजाजत दी जाएगी। किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री, पर्स, स्मार्टवॉच या मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

टॅग्स :सीबीएसईexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतबिहार विद्यालय परीक्षा समितिः 1,699 केंद्र और 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना