लाइव न्यूज़ :

CBSE Exam Date Sheet 2021: सीबीएसई इस दिन करने जा रहा बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी, हो जाएं अलर्ट

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 28, 2021 19:11 IST

साल  2021 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है...

Open in App
ठळक मुद्देCBSE परीक्षाओं के मद्देनजर बड़ा ऐलान।2 फरवरी को जारी होगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट।cbse.nic.in पर अपलोड होगी डेटशीट।

CBSE Date Sheet 2021: सीबीएसई 10वीं और 12वीं का बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट की घोषणा 2 फरवरी को होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सीबीएसई सहोदय स्कूल अध्यक्षों और सचिवों के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग में यह जानकारी दी है।

शिक्षा मंत्री ने रमेश पोखरियाल ने बताया, “कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए परीक्षाओं का शेड्यूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा जल्द ही, 2 फरवरी 2021 को घोषित किया जाएगा।"

10वीं और 12वीं की डेटशीट कैसे अपलोड करें?

बोर्ड डेटशीट को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर अपलोड करेगा। जहां 10वीं और 12वीं क्लास की डेटशीट को डाउनलोड करने के लिए आपको लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में विजिट करना होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिक्षा मंत्री ने इसके साथ ही ये भी जानकारी दी की 10 जून तक सीबीएसई बोर्ड द्वारा दोनो ही कक्षाओं के लिए परीक्षाओं के आयोजन के बाद परिणामों की घोषणा 15 जुलाई 2021 तक कर दी जाएगी. वहीं सीबीएसई बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन स्कूलों द्वारा 1 मार्च 2021 से किया जाएगा.     

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने  लाइव वेबिनार के जरिए शिक्षकों के साथ बातचीत करते हुए बोर्ड परीक्षा के मोड पर कहा था कि CBSE के 24 हजार से अधिक स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, इसलिए ऑनलाइन परीक्षा फिलहाल संभव नहीं हैं. इससे साफ है कि बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड में ही आयोजित की जाएंगी.

टॅग्स :सीबीएसईरमेश पोखरियाल निशंकसीबीएसई.एनआईसी.इनशिक्षा मंत्रालयएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना