लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: पिछले साल शिक्षा का बजट था 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपए, इस साल 5 से 8 फीसदी बढ़ने की उम्मीद

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 23, 2020 20:36 IST

विशेषज्ञों का मानना है कि शिक्षा बजट में इस साल कटौती की बेहद कम उम्मीद है। ऐसा इसलिए क्योंकि मोदी सरकार शिक्षा पर काफी फोकस कर रही है। पिछले पांच सालों के आंकड़ों को अगर देखा जाए तो साल 2014 में शिक्षा का बजट 62 हजार करोड़ था जो कि 2019 में दोगुना बढ़कर 1 लाख 25 हजार करोड़ हो गया।

Open in App

मोदी सरकार एक फरवरी को साल 2020-21 का आम बजट पेश करने वाली है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि बजट में इस साल 5 से 8 फीसदी तक की बढोतरी हो सकती है। पिछले साल 2019-20 के बजट में सरकार ने शिक्षा के ऊपर 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपए तय किए थे। इस साल यह बढ़कर 1 लाख 35 हजार करोड़ रुपए होने की उम्मीद है।

विशेषज्ञों का मानना है कि शिक्षा बजट में इस साल कटौती की बेहद कम उम्मीद है। ऐसा इसलिए क्योंकि मोदी सरकार शिक्षा पर काफी फोकस कर रही है। पिछले पांच सालों के आंकड़ों को अगर देखा जाए तो साल 2014 में शिक्षा का बजट 62 हजार करोड़ था जो कि 2019 में दोगुना बढ़कर 1 लाख 25 हजार करोड़ हो गया। इस साल भी इस आंकड़े में बढ़ोतरी की उम्मीद लगाई जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार हर तबके तक शिक्षा पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें रोजगार या अपना काम शुरू करने पर जोर दे रही है। इसलिए बजट में ऐसी योजनाओं को शामिल किया जा सकता है, जिससे गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिलने के साथ युवाओं को कौशल विकास से जोड़ा जाए। युवाओं को शिक्षा से जोड़ने के मकसद से वोकेशनल, डिस्टेंस एजुकेशन व ऑनलाइन एजुकेशन को बढ़ावा दे रही है। सरकार रोजगार देने वाले नए कोर्स को शामिल करने की भी घोषणा कर सकती है।

टॅग्स :बजट २०२०-२१मोदी सरकारनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना