लाइव न्यूज़ :

Bihar Board 10th/Matric Result 2020: कल इतने बजे आएगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

By धीरज पाल | Updated: May 25, 2020 18:40 IST

बिहार बोर्ड अपने ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रिजल्ट अपलोड करेगा। जहां से छात्र-छात्राएं अपने परिणाम आसानी से देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभविष्य के लिए इस रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें। इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक में कुल 15 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट २०२०: बिहार बोर्ड के कक्षा 10वीं के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दरअसल, बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा के परिणाम की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह रिजल्ट मंगलवार यानी कल जारी होगा। ऐसे में छात्र-छात्राओं की निगाहें अपने परिणाम पर टिकी होंगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने आज बताया कि राज्य के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा परिणाम की घोषणा करेंगे। यह रिजल्ट कल दोपहर 12:30 बजे होगा। 

खबरों के मुताबिक कोरोना महामारी के बीच देशभर में जारी लॉकडाउन के चलते बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा इस बार प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही बिहार बोर्ड अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड करेगा। जहां से छात्र-छात्राएं अपने परिणाम आसानी से देख सकते हैं।

तो ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि बिहार बोर्ड के छात्र-छात्राएं कैसे ऑनलाइन रिजल्ट देख सकते हैं..

- बिहार बोर्ड के कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट http://biharboardonline.bihar.gov.in/ या biharboardonline.com जाएं।-इसके बाद होमपेज पर Bihar Board 10th/Matric Result 2020 के लिंक पर क्लिक करें। -कुछ देर बाद स्क्रीन पर रोल नंबर या रोल कोड मांगा जाएगा, जिसे आपको दर्ज करना होगा, फिर सब्मिट लिंक पर क्लिक कर देना है। - कुछ देर बाद आपका रिजल्ट आपके होम स्क्रीन पर दिखेगा। - भविष्य के लिए इस रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें। 

बताते चलें कि इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक में कुल 15 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमे से 7 लाख से अधिक लड़कियां थीं। पिछले कई दिनों से छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो कल खत्म हो जाएगी। 

टॅग्स :बीएसईबी 10th रिजल्ट २०१९बिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBSEB Bihar Board Class 10th results: बिहार बोर्ड में छात्राओं ने मारी बाजी, दो छात्राओं के 492 अंक; यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतBSEB Bihar Board 12th Result: 1317846 छात्रों ने दी परीक्षा?, 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, 85.19 प्रतिशत पास?

भारतBSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026: इंटर और मैट्रिक के परिणाम आज?, जानिए कब और कैसे करें चेक, मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका

भारतबिहार विद्यालय परीक्षा समितिः 1,699 केंद्र और 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना