लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अरविंद केजरीवाल का ऐलान- दिल्ली का होगा अपना अलग शिक्षा बोर्ड

By विनीत कुमार | Updated: March 6, 2021 20:31 IST

दिल्ली में फिलहाल केवल CBSE या ICSE बोर्ड हैं। अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा कि अन्य राज्यों की तरह अब दिल्ली का भी अपना शिक्षा बोर्ड होगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार के अनुसार नए शिक्षा बोर्ड के तहत पढ़ाई 2021-22 सत्र से शुरू हो जाएगीदिल्ली में फिलहाल सीबीएसई या आईसीएसई बोर्ड के तहत सभी स्कूलों में पढ़ाई कराई जाती हैछात्रों में विषय की समझ ,व्यक्तित्व विकास तथा देशभक्ति और आत्मनिर्भरता के संचार पर रहेगा जोर: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अन्य राज्यों की तरह अब यहां भी अपना अलग शिक्षा बोर्ड होगा। केजरीवाल सरकार ने एक कैबिनेट मीटिंग में दिल्ली शिक्षा बोर्ड को बनाने की मंजूरी दे दी।

देश की राजधानी दिल्ली में अभी करीब 1000 सरकारी स्कूल और 1700 प्राइवेट स्कूल हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि सभी सरकारी स्कूल और ज्यादातर प्राइवेट स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हैं। 

केजरीवाल ने कहा कि 20 से 25 सरकारी स्कूलों को आने वाले अकादमिक साल में नए शिक्षा बोर्ड का हिस्सा बनाया जाएगा। ऐसे में इन स्कूलों की सीबीएसई मान्यता खत्म कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्कूलों, प्रिंसिपल, शिक्षक और बच्चों के माता-पिता से बात करने के बाद उन स्कूलों को लेकर फैसला किया जाएगा, जिसे इस नई शिक्षा बोर्ड के तहत लाना है। केजरीवाल ने साथ ही उम्मीद जताई कि अगले चार से पांच साल में सभी स्कूल खुद इस बोर्ड के तहत आ जाएंगे।

केजरीवाल के अनुसार नए बोर्ड के तहत छात्रों में विषय की समझ ,व्यक्तित्व विकास तथा देशभक्ति और आत्मनिर्भरता के संचार पर जोर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षा पद्धति केवल रटने पर केंद्रित है और इसे बदलने की जरूरत है। 

मुख्यमंत्री ने कहा, 'दिल्ली की शिक्षा बोर्ड की एक गवर्निंग बॉडी होगी जिसकी अध्यक्षता शिक्षा मंत्री करेंगे। रोजाना के कामकाज से संबंधित इसकी एक एग्जक्यूटिव बॉडी होगी। इसका नेतृत्व सीईओ करेंगे। दोनों बॉडी में इंडस्ट्री, एजुकेशन सेक्टर, सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपल और नौकरशाह बतौर विशेषज्ञ शामिल होंगे।'  

दिल्ली सरकार ने पिछले साल जुलाई में दो पैनल भी इस संबंध में बनाए थे जिसे स्टेट एजुकेशन बोर्ड और पाठ्यक्रम को लेकर फ्रेमवर्क तैयार करने को कहा गया था।

पिछले साल भी दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी इस संबंध में घोषणा की थी कि दिल्ली का अपना शिक्षा बोर्ड होगा।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालसीबीएसईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना