लाइव न्यूज़ :

WBBSE Result 2020: लॉकडाउन के बाद कभी भी आ सकता है WBBSE का रिजल्ट, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं चेक

By प्रिया कुमारी | Updated: May 15, 2020 11:25 IST

पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE)ने अपने सभी एग्जामिनर्स से कहा है कि कक्षा 10वीं के छात्रों की कॉपी को समय से जांचे और लिस्ट बनाकर उसे एग्जामिनर हेड के पास जमा करायें। WBBSE रिजल्ट की घोषणा मई तक होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) लॉकडाउन के बाद रिजल्ट जारी कर सकता है।रिजल्ट  देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट wbbse.org और wbresults.nic.in पर जाना होगा।

पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) समय से रिजल्ट घोषित कर दे इसके लिए बोर्ड ने अपने सभी एग्जामिनर्स से कहा है कि कक्षा 10वीं के छात्रों की कॉपी को समय से जांचे और प्राप्त किये अंकों की एक लिस्ट बनाकर उसे एग्जामिनर हेड के पास जमा करायें। पश्चिम बंगाल माधयमिक बोर्ड ने कहा कि वह लॉकडाउन के बाद कभी भी नंबरों की लिस्ट मांग सकता है। WBBSE रिजल्ट की घोषणा मई तक होने की संभावना है। 

विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट  देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट wbbse.org और wbresults.nic.in पर जाना होगा। WBBSE बोर्ड के अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली, जिन्होंने पहले राज्य में कोरोना के प्रकोप के बीच उत्तर पुस्तिकाओं को जमा न करने को कहा था। जिसके बाद अब संशोधन करते हुए एक अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि वे उत्तर पुस्तिकाओं को अंको की लिस्ट के साथ एग्जामिनर्स हेड के पास जमा करने के लिए तैयार रखें।

विद्यार्थी रिजल्ट घोषित होने का बहुत ही बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं। बता दें इस साल लगभग 10.15 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी है। इनमें 5,76,009 लड़कियां हैं। 10वीं कक्षा की परीक्षा 18 फरवरी को शुरू हुई थी और 27 फरवरी, 2020 को संपन्न हुई थी। वहीं पश्चिम बंगाल कोरोना संक्रमण की बात करें तो पश्चिम बंगाल में अब तक कोरोना वायरस के 213 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके है, और 7 लोगों की मौत हो चुकी है। 

वहीं पूरे भारत में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। इस कोरोना के बीच शैक्षणिक कार्यों को फिर से धीरे-धीरे करके शुरू करने की कोशिश की जा रही है। कई स्कूलों ने सोशल मीडिया के जरिए रिलज्ट जारी भी कर दिया है। 

टॅग्स :डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिकडब्ल्यूबी हायर सेकंड्री १२थ बोर्ड रिजल्ट २०१९डब्ल्यूबीबीएसई.ओआरजीबोर्ड परीक्षा 2018पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना