लाइव न्यूज़ :

इस साल 22 छात्रों को मिलेगा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार, चुने गये बच्चों में दो जम्मू कश्मीर के

By भाषा | Updated: January 21, 2020 19:45 IST

भारतीय बाल कल्याण परिषद (आईसीसीडब्ल्यू) ने मंगलवार को वीरता पुरस्कार के लिए 10 लड़कियों और 12 लड़कों के नामों की घोषणा की।

Open in App

इस साल राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए जो बच्चे चुने गये हैं उनमें जम्मू कश्मीर के दो किशोर भी शामिल हैं । इन्हीं में कर्नाटक का एक ऐसा लड़का भी शामिल है जिसने राज्य में बाढ़ के दौरान एक एंबुलेंस को रास्ता दिखाया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारतीय बाल कल्याण परिषद (आईसीसीडब्ल्यू) ने मंगलवार को वीरता पुरस्कार के लिए 10 लड़कियों और 12 लड़कों के नामों की घोषणा की। अधिकारियों ने बताया कि केरल के कोझिकोड़ के 16 वर्षीय मुहम्मद मुहसीन को मरणोपरांत आईसीसीडब्ल्यू अभिमन्यु पुरस्कार के लिए चुना गया है। उसने पिछले साल अप्रैल में समुद्र में मौसम खराब हो जाने पर अपने तीन साथियों की जान बचायी थी लेकिन इसी क्रम में उसकी मृत्यु हो गयी थी।

कुपवाड़ा के रहने वाले सरताज मोहिदन (16) और बडगाम के मुदासिर अशरफ (19) कश्मीर में 2019 में साहसिक कारनामे को लेकर वीरता पुरस्कार के लिए चुने गये हैं। अधिकारियों के मुताबिक कर्नाटक के वेंकेटेश को भी यह पुरस्कार दिया जाएगा। उसने पिछले साल अगस्त में बाढ़ के दौरान एक एंबुलेंस को रास्ता दिखाया था। एंबुलेंस में एक व्यक्ति का शव और उसके रिश्तेदार थे। 

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना