लाइव न्यूज़ :

बिहारः दबिश के बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप ने जगदीशपुर पुलिस स्टेशन में किया सरेंडर, घर की कुर्की शुरू

By अनिल शर्मा | Updated: March 18, 2023 12:11 IST

बिहार पुलिस ने कहा, आर्थिक अपराध थाना कांड सं0 3/23 तथा 4/23 के अभियुक्त मनीष कश्यप ने बिहार पुलिस एवं EOU के दबिश के कारण बेतिया के जगदीशपुर थाने में किया आत्मसमर्पण। 

Open in App
ठळक मुद्देमनीष कश्यप ने जगदीशपुर पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया है। तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के निवासियों के भ्रामक और उन्मादपूर्ण वीडियो प्रसारित करने का आरोप है।

जगदीशपुरः तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के निवासियों के भ्रामक और उन्मादपूर्ण वीडियो प्रसारित करने के आरोप में यूट्यूबर मनीष कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। घर की कुर्की शुरू होने बाद मनीष कश्यप ने बेतिया के जगदीशपुर पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया। कश्यप द्वारा आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस स्टेशन के बाहर उसके समर्थकों की भीड़ जमा हो गई है।

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) द्वारा जारी एक बयान में कहा- "दक्षिणी राज्य में मजदूरों के मुद्दे पर फर्जी समाचार मामले में बिहार पुलिस और तमिलनाडु पुलिस द्वारा वांछित कश्यप ने शनिवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।" 

ईओयू ने कश्यप और अन्य के खिलाफ "सोशल मीडिया पर तमिलनाडु में प्रवासियों के मारे जाने और पिटाई के फर्जी वीडियो फैलाने में शामिल होने" के आरोप में तीन मामले दर्ज किए हैं। 

बिहार पुलिस ने भी एक ट्वीट में लिखा- तमिलनाडु में कामकाजी बिहार के निवासियों के लिए असत्य, भ्रामक एवं उन्माद फ़ैलाने वाले वीडियो को प्रसारित करने एवं आर्थिक अपराध थाना कांड सं0 3/23 तथा 4/23 के अभियुक्त मनीष कश्यप ने बिहार पुलिस एवं EOU के दबिश के कारण बेतिया के जगदीशपुर थाने में किया आत्मसमर्पण। 

गौरतलब है कि कोर्ट के आदेश के बाद कई थानों की पुलिस की मौजूदगी में कश्यप के घर की कुर्की की जा रही है। हाईकोर्ट द्वारा जमानत खारिज होने के बाद मनीष कश्यप फरार चल रहा था। कश्यप पर सिर्फ बेतिया में 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं, 5 केसों में वो चार्जशीटेड है। बिहार पुलिस ने मनीष कश्यप के लाखों रुपए जब्त कर लिए हैं। वहीं घर के सारे समान की कुर्की की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मनीष कश्यप को सरेंडर करना पड़ा। 

 ईओयू द्वारा गठित छह टीमों के साथ पटना और चंपारण पुलिस कल (शुक्रवार) से लगातार उसके विभिन्न ठिकानों और ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। उसने गिरफ्तारी और अन्य कानूनी कार्रवाई की आशंका से शनिवार को बेतिया के जगदीशपुर पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया।

इससे पहले बिहार पुलिस ने मनीष कश्यप से जुड़े चार बैंक खातों को फ्रीज कर दिया था। सभी बैंक- एसबीआइ बैंक के खाते में तीन लाख 37 हजार 496 रुपये, आइडीएफसी बैंक के खाते में 51, 069 रुपये और एचडीएफसी बैंक के खाते में तीन लाख 37 हजार 463 रुपये जमा थे। वहीं साथ ही सच तक फाउंडेशन के एचडीएफसी बैंक के खाते में 34 लाख 85 हजार 909 रुपये थे। ऐसे में बिहार पुलिस ने कुल 42 लाख 11 हजार 937 रुपये फ्रीज कर दिए।

टॅग्स :बिहारBihar PoliceTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!