लाइव न्यूज़ :

कानपुर एनकाउंटर: शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों एक-एक करोड़ रुपये, पेंशन और सरकारी नौकरी, योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा

By निखिल वर्मा | Updated: July 3, 2020 17:49 IST

कानपुर के चौबेपुर थानाक्षेत्र में 2 जुलाई की रात अपराधियों के साथ मुठभेड में एक पुलिस उपाधीक्षक सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए

Open in App
ठळक मुद्देकानपुर पुलिस मुठभेड़ के अपराधियों की तलाश में नेपाल से सटे बलरामपुर में सतर्कता बढ़ाईबदमाशों के नेपाल फरार होने की आशंका के चलते पड़ोसी देश जाने वाले रास्तों पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है ।

कानपुर एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। इसके लिए जिम्मेदार लोग बख्शे नहीं जाएंगे। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि शहीदों के परिवार को एक करोड़ की मदद राशि, पेंशन और एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। कानपुर एनकाउंटर में 8 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं और दो अपराधी भी मारे गए। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचकर सीधे अस्पताल गये, जहां उन्होंने घायल लोगों का हालचाल लिया। उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

अपराधी जल्द होंगे जेल के भीतर

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हितेश चंद्र अवस्थी ने कहा है कि हम जल्द ही मामले की तह तक पहुंचेंगे। अवस्थी ने शुक्रवार को कहा, ‘‘पुलिस कार्रवाई हो रही है और दो अपराधी मुठभेड़ में मारे भी गये हैं। टीमें अभी भी कार्यरत हैं। सीमाएं सील कर दी गयी हैं और एसएसपी कई टीमों का 'सुपरविजन' कर रहे हैं । सबेरे से कार्रवाई हो रही है। इनमें यहां की और लखनऊ से आयी एसटीएफ की टीम भी लगी हुई है। हम जल्द ही मामले की तह तक पहुंचेंगे और अपराधियों को वहीं पहुंचाएंगे, जहां (जेल) उन्हें होना चाहिए।’’

इस सवाल पर कि क्या अपराधियों को पहले से जानकारी थी कि पुलिस यहां आने वाली है, अवस्थी ने कहा कि ये सारी संभावनाएं टीमें पता कर रही हैं और हर पहलू से जांच हो रही है। उनसे जब पूछा गया कि क्या वारदात में एके—47 का इस्तेमाल हुआ, डीजीपी ने कहा कि जांच के बाद ही यह बताया जा सकेगा कि कौन से हथियारों का इस्तेमाल अपराधियों ने किया। 

 नेपाल से सटे बलरामपुर में सतर्कता बढ़ाई

बदमाशों की तलाश में नेपाल से सटे बलरामपुर जिले की सीमाओं पर भी पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। बदमाशों के नेपाल फरार होने की आशंका के चलते पड़ोसी देश जाने वाले रास्तों पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि कानपुर में पुलिसकर्मियों की शहादत की घटना के बाद जिले की सभी सीमाओ पर निगरानी बढ़ा दी गई है।जिसके चलते श्रावस्ती,गोंडा और सिद्धार्थनगर से बलरामपुर की सीमा मे प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह