लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार ने बदली जेल नीति, अब आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी 60 से कम उम्र में समयपूर्व रिहाई पा सकते हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2022 10:23 IST

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जेल नियामवली में बदलाव किया है। यूपी के जेल में जगह से ज्यादा कैदियों की मौजूदगी के कारण राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य की जेल नियमावली में बदलाव किया है।आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी अब 60 साल से कम उम्र में भी समयपूर्व रिहाई पा सकते हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों को 60 साल की उम्र से पहले भी कारावास अवधि पूरी होने से पूर्व रिहा करने के लिए नियमों में बदलाव किये हैं। इन नए नियमों का लाभ उन कैदियों को भी मिल सकेगा जो छूट के साथ 20 साल या बिना छूट के 16 साल की जेल काट चुके हैं। 

यूपी में आजीवन कारावास के कैदियों को प्रयागराज, वाराणसी, फतेहगढ़, इटावा, बरलेी और आगरा में बने केंद्रीय कारावासों में रखा जाता है। इनके इलावा यूपी की कुल 63 जिला जेलों में भी कैदी रखे जाते हैं। जिन कैदियों का चालचलन सजा काटने के दौरान अच्छा होता है उन्हें लखनऊ के मॉडल जेल में भेज दिया जाता है। 

यूपी के डायरेक्टर जनरल (कारावास) आनन्द कुमार ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि नई नीति से आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों को लाभ मिलेगा और यूपी क जेलों में क्षमता से अधिक कैदी होने समस्या में भी राहत मिली है। 

यूपी सरकार की पुरानी नीति के अनुसार आजीवन कारावास की सजा काटने वाले कैदियों को 60 साल की उम्र से पहले रिहाई नहीं दी जाती थी। यूपी सरकार ने बन्दी नियमों में यह बदलाव पिछले महीने किया था। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथजेलउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह