लाइव न्यूज़ :

महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर महिला संगठनों ने निकाला मार्च, की सुरक्षा की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: July 20, 2018 18:37 IST

महिलाओं के खिलाफ बढ रही हिंसा और अत्याचार के विरोध में बिहार के विभिन्न महिला संगठनों ने आज विरोध मार्च निकालकर काला दिवस मनाया।

Open in App

पटना,20 जुलाई। महिलाओं के खिलाफ बढ रही हिंसा और अत्याचार के विरोध में बिहार के विभिन्न महिला संगठनों ने आज विरोध मार्च निकालकर काला दिवस मनाया। मार्च में शामिल सैकडों महिलाएं काला दुपट्टा, काला कपडा और काले छाते लेकर सडक पर उतरीं और पटना के मुख्य केन्द्र डाकबंगला चौराहे को तकरीबन 1 घंटे तक जाम रखा। इस दौरान महिलाओं ने सरकार से सुरक्षा की मांग की साथ ही दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।

यहां बता दें कि हालिया दिनों में बिहार में भी महिलाओं के खिलाफ आपराधिक वारदातों में बढोतरी हुई है। बलात्कार और सरकारी संरक्षण में रहने वाली बाल गृहों की लडकियों के साथ छेडखानी और यौन हिंसा की मामले भी बढे हैं। इसी को लेकर महिला संगठनों ने राजधानी की सडकों पर हल्ला बोला। राजधानी पटना की सडकों पर विभिन्न महिला संगठनों ने काला दिवस मनाते हुए सैकडों की तादाद में प्रदर्शन किया।

पटना रेडियो स्टेशन से डाक बंगला तक इन लोगों ने हाथों में काला दुपट्टा और काले कपड़े लेकर प्रदर्शन किया। इन महिलाओं का कहना था कि तमाम महिलाएं मुख्यमंत्री को काले कपडे और दुपट्टा भेंट करेंगीं। उनके राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, मुजफ्फरपुर बाल सुधार गृह इसका जीता जाता उदाहरण है।

 वहीं, इनके द्वारा किये जा रहे हंगामे और जाम को छुडाने व प्रदर्शनकारियों को मनाने में पुलिस के पसीने छूट गए। महिला संगठनों ने साफ तौर पर मांग की है कि अगर महिला हिंसा कम नहीं होगा तो मुख्यमंत्री नीतीश इस्तीफा दें। डाकबंगला चौराहे पर यात्रियों और महिलाओं में नोंकझोंक भी हुई। प्रदर्शन कर रही एक महिालाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमलोगों के प्रतिनिधिमंडल से मिलने का समय दिया और इसके बावजूद हमारी समस्याएं नहीं सुनी जाती है तो हमलोग फिर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। तीन साल से पांच साल की महिलाओं से साथ रेप और गैंगरेप की घटनाएं हो रही है जो काफी चिंता का विषय है।

टॅग्स :क्राइमबिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए