लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः रूम में घुसकर महिला पुलिसकर्मी का बलात्कार, पहले जमकर पीटा

By भाषा | Updated: June 22, 2018 09:28 IST

महिला सिपाही ने हाल ही में रूम बदला था। महिला पुलिसकर्मी की पोस्टिंग फरीदाबाद में है।

Open in App

फरीदाबाद, 22 जून: फरीदाबाद में एक महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एनआईटी महिला थाना प्रभारी सुशील देवी ने बताया कि इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर आज आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया।

पीड़िता का आरोप है कि छह माह पूर्व आरोपी ने उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसके डर से उसने अपना मकान बदल लिया था। लेकिन उसके बावजूद भी आरोपी वहां पहुंच गया था। उसने उसके साथ मारपीट की और उसके बाद दुष्कर्म किया। फरीदाबाद में ही एक अन्य चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसमें 60 साल पुरुष लड़की के जाल में फंस गया।

फरीदाबादः बुजुर्ग को मोहपाश में फंसाने के आरोप में एक महिला सहित चार गिरफ्तार

सम्पत्ति दिखाने के बहाने एक बुजुर्ग व्यक्ति को मोहपाश में फंसाकर उनसे पांच लाख रुपये की मांग करने वाली एक महिला समेत चार लोगों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया।

अवैध संबंध के चलते पति को देवर के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, लोगों के जेहन में कौंध रही वारदात

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 60 वर्षीय एक व्यक्ति के पास पिछले दिनों एक अंजान नंबर से एक लड़की का फोन आया और उसने अपना पेशा प्रॉपर्टी डीलर बताया था। शिकायतकर्ता को आरोपी लड़की लगातार कॉल करके अपने जाल में फंसा रही थी। 

उन्होंने बताया कि गत 16 जून को लड़की शिकायतकर्ता को सस्ती प्रॉपर्टी दिलाने के बहाने से रिसॉर्ट में ले गई और इसके अगले दिन लड़की ने शिकायतकर्ता से कहा कि यदि वह उसे पांच लाख रुपये नहीं देगा तो उसे बलात्कार के मामले में फंसा देंगी।

पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और अपराध शाखा ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो