अवैध संबंध के चलते पति को देवर के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, लोगों के जेहन में कौंध रही वारदात
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 22, 2018 08:24 AM2018-06-22T08:24:35+5:302018-06-22T08:29:15+5:30
अवैध संबंधों के चलते एक पत्नी और भाई का वो रुप देखने को मिला है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है।
औरैया, 22 जून: अवैध संबंधों के चलते एक पत्नी और भाई का वो रुप देखने को मिला है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। खबर के अनुसार यूपी के औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के नगला रायसिंह गांव में पत्नी ने बुधवार रात देवर के साथ मिलकर पति का गला रेत दिया।
घटना की खबर मिलने के बाद मृतक की आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि देवर मौके से फरार हो गया है। वहीं, पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर बहू व बेटे समेत दो अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इस हत्या का खुलासा पड़ोसियों के द्वारा किया गया है।
कहा जा रहा है कि किसान की जब हत्या हुई वह आंगन में सो रहा था, जिस कारण से उसी समय लोगों को इस बात का शक हो गया था। वहीं, ग्रामीणों ने फोन से पुलिस को वारदात की जानकारी दी। वारदात के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची । जहां शव चारपाई पर पड़ा था। आलाकत्ल पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। वहीं, पड़ोसियों ने पुलिस को देवव भाभी के संबंधों को बारे में बताया और कहा इसकी जानकारी धर्मेंद्र को लग चुकी थी।
इस मामले को लेकर कई बार घर में कलह भी हो चुकी थी। मा के घर में रहने के कारण ये उसकी हत्या नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में जैसे ही मां राममूर्ति मायके गई तब उन्होंने मौका देखकर वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात की जानकारी होने पर नगला रायसिंह में सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
मां राममूर्ति का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पति के मरने के बाद बड़ा बेटा ही घर का जिम्मेदार था। नगला रायसिंह में हत्या की वारदात लोगों के जेहन में कौंध रही है। हत्या की वारदात को लेकर उनमें आक्रोश भी दिखाई दिया। फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है।