लाइव न्यूज़ :

प्रेम विवाह की तीसरी सालगिरह से पहले गृहस्थी बिखरी, महिला की आत्महत्या में पति सहित 4 नामजद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 15, 2019 09:34 IST

महिला की मौत के बाद माना पुलिस ने उसके पति सहित ससुराल पक्ष के चार सदस्यों को प्रताड़ना सहित आत्महत्या के लिए बाध्य करने की धाराओं के तहत आरोपी नामजद किया है.

Open in App
ठळक मुद्देममेरे भाई स्वप्निल आंबिलकर से 6 दिसंबर 2016 को न्यायालय में प्रेम विवाह किया था. ससुराल में रहते हुए उसे ससुराल पक्ष के सदस्यों ने शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करना शुरू किया

अपने प्रेम विवाह की तीसरी सालगिरह से पहले एक गृहस्थी बिखर गई. महिला की मौत के बाद माना पुलिस ने उसके पति सहित ससुराल पक्ष के चार सदस्यों को प्रताड़ना सहित आत्महत्या के लिए बाध्य करने की धाराओं के तहत आरोपी नामजद किया है. अमरावती जिले की दर्यापुर की रहनेवाली श्वेता सेवने ने माना थाना अंतर्गत आनेवाले ग्राम पोही निवासी रिश्ते में उसके ममेरे भाई स्वप्निल आंबिलकर से 6 दिसंबर 2016 को न्यायालय में प्रेम विवाह किया था.

विवाह के बाद दोनों की गृहस्थी अच्छे से चल रही थी. इसी बीच वे दोनों पुणे में रहने गए थे. वहां से लौटने के बाद श्वेता एवं स्वप्निल वापस गांव आ गए थे. ससुराल में रहते हुए उसे ससुराल पक्ष के सदस्यों ने शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करना शुरू किया, जिसकी शिकायत उसने अपनी मां से की थी. इसी के चलते ससुराल के सदस्यों ने उसे मायके वालों से बातचीत करने से मनाही कर दी थी.

जुलाई 2019 में उसने अपनी मां से संपर्क कर प्रसूति के लिए मायके आने की तैयारी दर्शाई तथापि ससुराल वालों ने उसे मायके जाने से मना कर दिया. दो महीने पहले श्वेता ने एक बेटी को जन्म दिया था.

ससुराल वालों से तंग आकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. श्वेता के पिता दर्यापुर के साई नगर निवासी प्रल्हाद सेवने की रपट पर माना पुलिस ने मृतका के पति स्वप्निल गोपाल आंबिलकर, ससुर गोपाल तुलसीराम आंबिलकर, सास प्रमिला आंबिलकर एवं ननद रुपालि तायवाड़े के खिलाफ धारा 498 (अ), 306, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला