लाइव न्यूज़ :

भूत-पिशाच भगाने के लिए मां ने तीन साल की मासूम को दी दर्दनाक मौत, कोर्ट ने सुनाई 25 साल की सजा

By भाषा | Updated: July 25, 2019 13:38 IST

सैक्रामेंटो में जिला अटॉर्नी कार्यालय ने बताया कि जून में एंजेला फाकिन को माइया की हत्या का दोषी ठहराया गया और गत शुक्रवार को सजा सुनाई गई। फाकिन के मंगेतर उन्तवन स्मिथ पर भी इस मामले में आरोप लगाए गए और उस पर मुकदमा चल रहा है।

Open in App

कैलिफोर्निया की एक अदालत ने भूत-पिशाच भगाने के लिए तीन साल की अपनी बेटी को करीब 10 घंटे तक गर्म कार में रखकर उसकी हत्या करने के दिल दहला देने वाले मामले में एक महिला को 25 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

अधिकारियों ने बताया कि महिला ने अपने बेटी को भूत-पिशाच से मुक्त करने के लिए उसे गर्म कार में रखा था। सैक्रामेंटो में जिला अटॉर्नी कार्यालय ने बताया कि जून में एंजेला फाकिन को माइया की हत्या का दोषी ठहराया गया और गत शुक्रवार को सजा सुनाई गई। फाकिन के मंगेतर उन्तवन स्मिथ पर भी इस मामले में आरोप लगाए गए और उस पर मुकदमा चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि फाकिन और उसका मंगेतर फरवरी 2016 में कैलिफोर्निया आए थे और अपनी कार में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि जून 2017 में दोनों ने माइया को प्रचंड गर्मी में रखा।

अभियोजकों ने बताया कि एक बार तो उसे करीब साढ़े चार घंटों तक कार में छोड़ दिया गया और अगले दिन करीब साढ़े नौ घंटों तक रखा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

अभियोजकों ने बताया कि माइया की मौत के बाद फाकिन ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों को बताया कि वह और स्मिथ माइया को भूत-पिशाच से बचाने की कोशिश कर रहे थे। 

टॅग्स :हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये