लाइव न्यूज़ :

पत्नी का आरोप: अस्पताल ने बिल बकाया होने के कारण नहीं दिया शव, तो अब अदालत का किया रुख

By भाषा | Updated: July 24, 2020 05:02 IST

महिला का पति चौकीदार के तौर पर काम करता था। उन्हें 13 जुलाई को तेज बुखार तथा सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने याचिका में कहा कि अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे सूचित किया कि उसके पति की कोरोना वायरस से कारण बुधवार को मौत हो गई।महिला के वकील ने बताया कि याचिका को सूचीबद्ध कर दिया गया है और मामले पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।

हैदराबादएक महिला ने तेलंगाना उच्च न्यायालय का रुख कर आरोप लगाया कि उसके पति की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है और एक निजी अस्पताल ने बिल बकाया होने की वजह से शव नहीं दिया है। महिला दिहाड़ी मजदूर है और उसने रिट याचिका में अदालत से राहत का अनुरोध किया है।

महिला का पति चौकीदार के तौर पर काम करता था। उन्हें 13 जुलाई को तेज बुखार तथा सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला ने याचिका में कहा कि अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे सूचित किया कि उसके पति की कोरोना वायरस से कारण बुधवार को मौत हो गई।

महिला के वकील ने बताया कि याचिका को सूचीबद्ध कर दिया गया है और मामले पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता ने उधार लेकर शुरू में 2.50 लाख रुपये जमा कर दिए थे और 22 जुलाई को अस्पताल ने उसे बताया कि इलाज का कुल बिल 8.91 लाख रुपये है।

इस बीच कांटिनेंटल अस्पताल के सीईओ राहुल मेदाक्कारिन ने एक बयान में आरोपों का खंडन किया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसहैदराबादकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह