लाइव न्यूज़ :

अवैध संबंध के चलते पति को देवर के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, लोगों के जेहन में कौंध रही वारदात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 22, 2018 08:29 IST

अवैध संबंधों के चलते एक पत्नी और भाई का वो रुप देखने को मिला है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है।

Open in App

औरैया, 22 जून:  अवैध संबंधों के चलते एक पत्नी और भाई का वो रुप देखने को मिला है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। खबर के अनुसार यूपी के औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के नगला रायसिंह गांव में पत्नी ने बुधवार रात देवर के साथ मिलकर पति का गला रेत दिया।  

घटना की खबर मिलने के बाद मृतक की आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि देवर मौके से फरार हो गया है। वहीं, पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर बहू व बेटे समेत दो अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इस हत्या का खुलासा पड़ोसियों के द्वारा किया गया है। 

कहा जा रहा है कि किसान की जब हत्या हुई वह आंगन में सो  रहा था, जिस कारण से उसी समय लोगों को इस बात का शक हो गया था। वहीं, ग्रामीणों ने फोन से पुलिस को वारदात की जानकारी दी। वारदात के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची । जहां शव चारपाई पर पड़ा था।  आलाकत्ल पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। वहीं, पड़ोसियों ने पुलिस को देवव भाभी के संबंधों को बारे में बताया और कहा इसकी जानकारी धर्मेंद्र को लग चुकी थी।

इस मामले को लेकर कई बार घर में कलह भी हो चुकी थी। मा के घर में रहने के कारण ये उसकी हत्या नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में जैसे ही मां राममूर्ति मायके गई तब उन्होंने मौका देखकर वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात की जानकारी होने पर नगला रायसिंह में सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।  

मां राममूर्ति का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पति के मरने के बाद बड़ा बेटा ही घर का जिम्मेदार था। नगला रायसिंह में हत्या की वारदात लोगों के जेहन में कौंध रही है। हत्या की वारदात को लेकर उनमें आक्रोश भी दिखाई दिया। फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है।

टॅग्स :हत्याकांडक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला