लाइव न्यूज़ :

बीवी ने माशूक के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, कॉल डिटेल से हुआ जुर्म का पर्दाफाश, अब प्रेमी के साथ पहुंची सलाखों के पीछे

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 15, 2022 20:19 IST

दक्षिण दिल्ली के कालका जी इलाके में बीते 13 मई को एक शख्स का कत्ल हुआ। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो हत्या की आरोपी मृतक की पत्नी ही निकली। मृत शख्स की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौते घाट उतार दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर चाकू से की पति की हत्या पुलिस को बरगलाने के लिए सुनाई लुटेरों की कहानी कॉल डिटेल से पुलिस ने हत्या की आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के छुपे हुए रहस्य को कर दिया उजागर

दिल्ली: पत्नी ने आजाद जिंदगी जीने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। बेरहमी से कत्ल को अंजाम देने के बाद पत्नी पुलिस को गुमराह करने के लिए तरह-तरह की कहानियां भी सुनाती रही लेकिन दिल्ली पुलिस की चौकस निगाहों ने उसके झूठ को पकड़ लिया और इस समय कातिल बीवी अपने प्रेमी के साथ सलाखों के पीछे है।

जी हां, ये वारदात दक्षिण दिल्ली के कालका जी इलाके में बीते 13 मई को हुई थी। कालकाजी थाने को एक गुमनाम कॉल आयी की एक प्लैट में एक शख्स की लाश पड़ी है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस फौरन बताये हुए पते पर पहुंची और देखा कि एक व्यक्ति बिस्तर पर उल्टा पड़ा है और उसकी गर्दन पर चाकू से गहरा वार किया गया है। 

पुलिस ने इस मामले में मृत शख्स की पत्नी स्वर्णाली घोष से पूछताछ की। उनसे पुलिस से कहा कि घर में कुछ चोर घुस आये ते और उन्होंने घर में लूटपाट की और उसके पति को चाकू से मार दिया। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर पूरे घर का मुआयना कराया। पुलिस को पूछताछ में ही मृत शख्स की पत्नी पर शक होने लगा था। 

घटना की जांच के लिए पुलिस ने आसपास में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और मुखबिरों को भी एक्टिव किया। तब पुलिस को पता चला कि महिला के घर एक मोहनपाल उर्फ शांतनु नाम का शख्स अक्सर आता-जाता है। 

पुलिस ने महिला से मोहनपाल के बारे में पूछताछ की तो महिला ने उसे अपना रिश्तेदार बताते हुए उसे शक से दूर रखने की बात कही। इसी के बाद से पुलिस को महिला पर और शक होने लगा। इसके बाद पुलिस ने मोहनपाल की कॉल डिटेल निकलवाई। 

पुलिस ने देखा कि मोहनपाल मृत शख्स की पत्नी स्वर्णाली के बीच कई दफे कई घंटों तक बात हुई है। इसके बाद पुलिस ने स्वर्णाली को थाने बुलाया और सख्ती से पूछताछ की। तब जाकर मृतका की पत्नी स्वर्णाली ने अपना मुंह खोला और अपने पति की हत्या की बात कबूल कर ली। 

स्वर्णाली ने पूछताछ में बताया कि उसका पति उसे अक्सर पिटता था और इस कारण वो 35 साल के मोहनपाल के करीब आ गई। उन दोनों के बीच बीते दो सालों से अवैध संबंध था और इस बात का जानकारी उसके पति को भी हो गई थी। 

इसके बाद स्वर्णाली ने अपने प्रेमी मोहनपाल के साथ पति की हत्या का प्लान बनाया और 13 मई की दोपहर में जब उसका पति सोया हुआ था तो स्वर्णाली ने प्रेमी मोहनपाल के साथ मिलकर चाकू से अपने पति पर हमला कर दिया। 

आरोपी पत्नी ने बताया कि थोड़े ही देर में उसके पति की मौत हो गई। उसके बार मोहनपाल उसके घर से चला गया। तब उसने पुलिस में गुमनाम कॉल करके बताया कि उसके पति की लुटेरों ने हत्या कर दी है और उसके बाद पुलिस जब घर पहुंची तो उसने मोहनपाल के साथ गढ़ी हुई कहानी पुलिस को सुना दी।

लेकिन पुलिस ने अपने छानबीन में स्वर्णाली और उसके प्रेमी के सारे रहस्यों को खोलकर रख दिया। उसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर साकेत के सेलेक्ट सिटी मॉल से मोहनपाल को भी हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक मोहनपाल उर्फ ​​शांतुन हत्या के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित अपने गांव भागने की फिराक में था। आरोपी मोहनपाल ने पूछताछ में बताया कि उसने वारदात में इस्तेमाल हुए चाकू और खून से सने कपड़ों को साकेत के एक नाले में फेंक दिया है।

मामले की जांच जारी है, फिलहाल कालकाजी थाने ने दोनों आरोपियों पर हत्या के लिए आईपीसी की धारा 302/34 के तहत केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्यामर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?