लाइव न्यूज़ :

जानें क्या होता है लुकआउट नोटिस, ईडी ने पी चिदंबरम के लिए किया है जारी 

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 21, 2019 12:57 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लुकआउट नोटिस (Lookout Circulars (LOC)/Notices) जारी किया है। सीबीआई और ईडी की टीम लगातार चिदंबरम की तलाश में लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देलुकआउट नोटिस देश की विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा वांटेड व्यक्तियों के प्रवेश या निकास को रोकने और निगरानी करने के लिए जारी किया जा सकता है।लुकआउट नोटिस गृह मंत्रालय द्वारा तैयार प्रारूप में ही जारी किया जा सकता है।

आईएनएक्स मीडिया मामले( INX media case) में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने  लुकआउट नोटिस (Lookout Circulars (LOC)/Notices) जारी किया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने आईएनएक्स मीडिया घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार और धनशोधन मामलों में पी चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका खारिज 20 अगस्त 2019 को खारिज कर दी थी। लुकआउट सर्कुलर या लुकआउट नोटिस (LOC) अपराधी भागे हुये अपराधी को पकड़ने या अपराध की मंशा/अपराध कर के देश छोड़कर भागने की दशा में की जाती है। लुकआउट सर्कुलर या लुकआउट नोटिस देश के जांच एजेंसी सीबीआई( CBI),  प्रवर्तन निदेशालय (ED) या फिर एसटीएफ, एसआईटी कर सकती है। 

लुकआउट नोटिस देश की विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा वांटेड व्यक्तियों के प्रवेश या निकास को रोकने और निगरानी करने के लिए भी जारी किया जा सकता है। आपने देखा होगा कि कई बार अपराधी विदेशों में बॉर्डर या एअरपोर्ट पर गिरफ्तार किया जाता है, इसका मतलब यही होता है कि उसके लिए जांच एजेंसियों द्वारा लुकआउट नोटिस जारी किया हुआ है। गृह मंत्रालय द्वारा तैयार प्रारूप में ही जारी किया जा सकता है लुकआउट नोटिस

किसी भारतीय व्यक्ति के खिलाफ सभी देश के बाहर आने और जाने या देश के किसी भी चेकपोस्टों के लिए लुकआउट नोटिस गृह मंत्रालय द्वारा तैयार प्रारूप में ही जारी किया जा सकता है। ये प्रकार का लैटर होता है, जिसे जांच एजेंसियां तय तो करती है कि किसके लिये जारी करना है लेकिन गृह मंत्रालय द्वारा तैयार प्रारूप में ही जारी किया जा सकता है। 

यदि किसी देश के आव्रजन अधिकारियों के पास किसी भी फरार अपराधी के खिलाफ लुकआउट नोटिस है तो फरार व्यक्ति को जांच एजेंसी के अधिकारी या पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है।

MHA (गृह मंत्रालय) द्वारा जारी किए गए भारतीय नागरिकों के संबंध में लुकआउट नोटिस जारी करने के चार प्वाइंट हो सकते हैं...

1. लुकआउट नोटिस जारी करने का अधिकार जिला स्तर पर संबंधित राज्य सरकार / पुलिस अधीक्षक / भारत सरकार में संयुक्त सचिव / भारत सरकार के उप सचिव के पद से नीचे के अधिकारी के पास नहीं होते हैं।

2.  लुकआउट नोटिस गृह मंत्रालय के द्वारा तैयार प्रारूप में ही जारी किया जा सकता है।

3. नोटिस जारी करने वाली एजेंसी को पहले से निर्धारित प्रारूप पर आरोपी व्यक्ति की पूरी पहचान का विवरण देना होता है। 

4. आम तौर पर लुकआउट नोटिस जारी करने की तारीख से एक साल तक के लिए वैध होता है। अगर जांच एजेंसी इसकी सीमा बढ़वाना चाहते हो तो उसके लिए उन्हें एक साल से पहले ही इस बात का निवेदन MHA को देना होता है। 

टॅग्स :पी चिदंबरमसीबीआईप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट