लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी सिंहभूमः पति और पत्नी में झगड़ा, बचाव करने आया 21 वर्षीय बेटा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आखिर आरोपी बाप ने ऐसा क्यों किया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2023 10:25 IST

पुलिस ने बताया कि गुस्से में मांगता ने पास रखी एक कुल्हाड़ी उठाई और तुराम के सिर पर वार करके भाग गया। पुलिस ने बताया कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। 21 वर्षीय बेटा तुराम मां को बचाने के लिए दौड़कर वहां पहुंचा। मांगता सुरीन (60) अपनी पत्नी मुक्ता सुरीन के साथ घरेलू मुद्दे को लेकर झगड़ा कर रहा था।

चाईबासाः झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक व्यक्ति ने अपनी मां को बचाने का प्रयास कर रहे अपने युवा बेटे की कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि गोईलकेरा थाना अंतर्गत कदमडीहा गांव में शुक्रवार की रात मांगता सुरीन (60) अपनी पत्नी मुक्ता सुरीन के साथ घरेलू मुद्दे को लेकर झगड़ा कर रहा था।

तभी उसका 21 वर्षीय बेटा तुराम मां को बचाने के लिए दौड़कर वहां पहुंचा। पुलिस ने बताया कि गुस्से में मांगता ने पास रखी एक कुल्हाड़ी उठाई और तुराम के सिर पर वार करके भाग गया। पुलिस ने बताया कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि उसने आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

नोएडा में पांचवी मंजिल से गिरकर महिला की मौत

जनपद गौतमबुद्ध नगर के फेस-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-121 में स्थित एक सोसाइटी में 25 वर्षीय महिला पांचवीं मंजिल से संदिग्ध अवस्था में नीचे गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। फेस-3 थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने शनिवार को बताया कि सेक्टर 121 स्थित सत्यम पैराडाइज सोसायटी में रहने वाली मनीषा आनंद की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?