लाइव न्यूज़ :

कोलकाताः मोबाइल फोन चोरी कर भाग रहे झपटमार को पकड़ने के लिए महिला चलती ट्रेन से कूदी और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2023 14:59 IST

माटला हॉल्ट स्टेशन के पास कैनिंग-सियालदह ट्रेन में सवार हुई, तब एक चोर ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और ट्रेन से कूद गया।

Open in App
ठळक मुद्देजीआरपी और रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।मोबाइल फोन बरामद करने के लिए कदम उठा रहे हैं।वारदात के सिलसिले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गयी है।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में मोबाइल फोन चोरी कर भाग रहे एक झपटमार को पकड़ने के लिए एक महिला चलती ट्रेन से कूद गयी जिससे वह घायल हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि कैनिंग उपजिला अस्पताल में अपनी ड्यूटी पूरी कर बृहस्पतिवार शाम को एक नर्स ट्रेन से अपने घर के लिए निकली।

जब वह माटला हॉल्ट स्टेशन के पास कैनिंग-सियालदह ट्रेन में सवार हुई, तब एक चोर ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और ट्रेन से कूद गया। उसे पकड़ने के लिए नर्स भी कूद गयी लेकिन वह जख्मी हो गयी। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और उसने नर्स को कैनिंग उपजिला अस्पताल पहुंचाया।

जीआरपी और रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। जीआरपी सोनारपुर के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ यह घटना कल शाम घटी। उसे (नर्स को) अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। अबतक इस वारदात के सिलसिले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गयी है। हम मोबाइल फोन बरामद करने के लिए कदम उठा रहे हैं।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली