लाइव न्यूज़ :

प.बंगालः 12वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर रेप और हत्या के खिलाफ कलियागंज में भारी विरोध प्रदर्शन; शव को कब्जे में लेने के लिए पुलिस ने छोड़े आंसू गैस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2023 09:12 IST

एसपी सना अख्तर ने कहा कि शव को लेकर विरोध के चलते पुलिस को जल्द से जल्द पोस्टमार्टम के लिए शव बरामद करने के लिए आंसू गैस के गोले चलाने पड़े ताकि महत्वपूर्ण साक्ष्य नष्ट न हों।

Open in App
ठळक मुद्देमामले को लेकर इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है।पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया है।पुलिस को लड़की का शव लेने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के कलियागंज में 12वीं कक्षा की एक छात्रा का कथित तौर पर अपहरण कर बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। मामले को लेकर इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है। परिजन और आस-पास के लोगों ने शव के साथ बीच सड़क प्रदर्शन किया, जिसे तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया।

एएनआई के मुताबिक, शव के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें पुलिसकर्मी लोगों को पीटते-खदेड़ते दिखाई दिए। दिनाजपुर, उत्तरी SP सना अख्तर ने कहा कि  मृतक के परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी सना अख्तर ने कहा कि शव को लेकर विरोध के चलते पुलिस को जल्द से जल्द पोस्टमार्टम के लिए शव बरामद करने के लिए आंसू गैस के गोले चलाने पड़े ताकि महत्वपूर्ण साक्ष्य नष्ट न हों। पुलिस अधिकारी ने कहा- शव के पास से जहर की बोतल बरामद हुई है। घटना की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

टॅग्स :कोलकातारेपहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए