लाइव न्यूज़ :

ममता सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी को 2 दिन की ईडी कस्टडी में भेजा गया, तबीयत बिगड़ने के बाद ले जाया गया अस्पताल

By रुस्तम राणा | Updated: July 23, 2022 19:46 IST

इस बीच उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कोलकाता में ईडी की हिरासत में ही एसएसकेएम अस्पताल ले जाया जाएगा।

Open in App

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी को कोर्ट द्वारा 2 दिन की प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी में भेजा गया है। इस बीच उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कोलकाता में ईडी की हिरासत में ही एसएसकेएम अस्पताल ले जाया जाएगा। शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया है। ईडी ने कल उनके आवास से करीब 20 करोड़ रुपये की बड़ी नकदी बरामद की।

ममता सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर के गिरफ्तार होने के बाद बीजेपी ममता सरकार पर हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ममता बनर्जी भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। 'टीएमसी' का मतलब 'भ्रष्टाचार का पहाड़' है। उनकी पार्टी और उनकी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। उनके मंत्रियों को भ्रष्टाचार में लिप्त होने की पूरी छूट है।

वहीं पश्चिम बंगाल मंत्री फिरहाद हकीमी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज के हालात में ऐसा लग रहा है कि ईडी को बीजेपी चला रही है। उन्होंने कहा कि अगर सुवेंदु अधिकारी कह रहे हैं कि ईडी के कोई बयान देने से पहले ही भविष्य में बहुत कुछ मिलने वाला है। इसका मतलब है कि ईडी राजनीतिक रूप से भाजपा से प्रभावित है।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयटीएमसीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह