बेटे ने मां का किया कुछ ऐसा हाल, 3 साल तक घर के फ्रिजर में रखे रहा शव

By पल्लवी कुमारी | Published: April 6, 2018 12:30 PM2018-04-06T12:30:29+5:302018-04-06T12:30:29+5:30

कोलकता पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला की मौत कैसे हुई थी।

West bengal kolkata man for taking pension kept mother's dead body in freezer in 3 years | बेटे ने मां का किया कुछ ऐसा हाल, 3 साल तक घर के फ्रिजर में रखे रहा शव

बेटे ने मां का किया कुछ ऐसा हाल, 3 साल तक घर के फ्रिजर में रखे रहा शव

कोलकता, 6 अप्रैल: आपने ऐसी कई खबरें सुनी होंगी, जिसमें पैसों के लिए बच्चे अपने माता-पिता के साथ बुरा बर्ताव करते हैं। लेकिन हम जो आपको घटना बताने जा रहे हैं, उस बेटे ने पैसों की लालच में ऐसा काम किया है कि हर कोई हैरान है। कोलकता में एक शख्स ने तीन साल से अपनी मां के शव को डीप फ्रीजर में छुपाकर रखा था। ताकि वह अपने मां के नाम पर पेंशन ले सके। वह पेंशन लेने के लिए मां के शव से अंगूठे के निशान ले सके। कोलकता पुलिस ने शख्स के घर से अंदर के रूम में फ्रीजर से शव बरामद किया है। ये सिलसिला 3 साल से चल रहा था।

शव को रखने की यह थी जुगाड़

पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटे शुभब्रत मजूमदार शव का अंतिम संस्कार करने के बजाए घर के अंदर ही फ्रीजर में रखा था। शुभब्रत मजूमदार पेशे से इंजीनियर है। आरोपी बेटा शुभब्रत मजूमदार ने दर टेक्नोलॉजी में पढ़ाई की है। मां के शव को संरक्षित करने के लिए रसायनों का इस्तेमाल करता था। उसके पिता गोपाल चंद्र मजूमदार (89) उसी के साथ रहते हैं। मां को 50 हजार पेंशन मिलता था। इसलिए आरोपी बेटा ने ऐसा किया।  पुलिस के मुताबिक इंजीनियरिंग की पढाई करने के बाद भी वह कोई नौकरी नहीं करता था और मां-बाप के पेंशन पर जी रहा था। 

2015 में हुई थी मां की मौत

पुलिस के अनुसार बेहला के ही बालानगर अस्पताल में बीना मजूमदार की मौत 2015 में ही हो गई थी। पुलिस को अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सात अप्रैल 2015 को रात 8 बजे बीना को भर्ती कराया गया था और उसी दिन रात 9.55 बजे उनकी मौत हो गई थी। अस्पताल से मिले मृत्यु प्रमाण पत्र को छिपाकर भब्रत मजूमदार ने अवैध तरीके से लिविंग सर्टिफिकेट बनवा लिया था।

यह भी पढ़ें- प्रेमी की चार साल की बेटी के साथ महिला ने किया दुष्कर्म, पूरा मामला जान आप भी हो जाएंगे शर्मसार

बेटा काफी वक्त से बेरोजगार था

आरोपी बेटा काफी समय से बेरोजगार था। पुलिस बेटे और पिता दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों मिलकर मृतक के नाम पर पेंशन ले रहे थे। हालांकि अभी तक महिला की 2015 में कैसे मौत हुई थी। इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि  महिला की मौत के कारण क्या थे। पुलिस को शक है कि महिला का मर्डर किया गया था। 

Web Title: West bengal kolkata man for taking pension kept mother's dead body in freezer in 3 years

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे