प्रेमी की चार साल की बेटी के साथ महिला ने किया दुष्कर्म, पूरा मामला जान आप भी हो जाएंगे शर्मसार

By पल्लवी कुमारी | Published: April 3, 2018 12:00 PM2018-04-03T12:00:58+5:302018-04-03T12:00:58+5:30

आरोपी महिला के खिलाफ मुंबई पुलिस ने धारा 363, 377, 376, पॉक्सो 4, 6, 10 के तहत मामला दर्ज किया है।

Maharashtra Mumbai girlfriend kidnapped and rape with lover 4 year daughter | प्रेमी की चार साल की बेटी के साथ महिला ने किया दुष्कर्म, पूरा मामला जान आप भी हो जाएंगे शर्मसार

प्रेमी की चार साल की बेटी के साथ महिला ने किया दुष्कर्म, पूरा मामला जान आप भी हो जाएंगे शर्मसार

मुंबई, 3 अप्रैल: मुंबई के विरार क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने प्रेमी से बदला लेने के लिए प्रेमी के बेटी के साथ शर्मनाक हरकत की है। इस घटना ने फिर से नालासोपारा की उस घटना को याद दिलाया है, जिसमें प्रेमिका ने बदला लेने के लिए प्रेमी के बेटे की हत्या कर दी है। 

महिला ने किया बच्ची का अपहरण

नवभारत टाइम्स के मुताबिक विरार इलाके में रहने वाली महिला ने पहले तो प्रेमी की बेटी को अगवा किया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक अर्नाला पश्चिम के एक इंटरनेशनल स्कूल से 31 मार्च को एक चार साल की बच्ची का अपहरण हुआ था। पुलिस ने जब स्कूल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि एक महिला ने ही बच्ची का अपरहरण किया है।  

प्रेमिका ने गर्भपात भी कराया

पुलिस ने जांच के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेमी के साथ पिछले सात सालों से अफेयर है। इन सात सालों में प्रेमिका ने गर्भपात भी कराया है।

प्रेमी को सबक सिखाने के लिए प्रेमिका किया ऐसा 

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेमी सचिन गायकवाड विरार, पश्चिम के डीमार्ट स्थित वृंदावन गैलेक्सी में रहता था। इन दोनों के अफेयर के बीच ही प्रेमी ने किसी और अन्य महिला से शादी कर ली थी। शादी से इनकार करने के बाद प्रेमिका ने प्रेमी सचिन से बदला लेने के लिए उसकी बेटी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

बच्ची की हालत नाजुक 

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने बच्ची को पहले तो स्कूल से किडनैप किया। फिर उसके साथ दुष्कर्म कर उसे मुंबई के महालक्ष्मी स्टेशन के बाहर छोड़ दिया था। पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 363, 377, 376, पॉक्सो 4, 6, 10 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल बच्ची की हालत नाजुक है। वह अस्पताल में भर्ती है। 

बच्ची के  गुप्तांग में काफी चोट के निशान 

बच्ची को अधमरी हालत में महालक्ष्मी रेलवे स्टेशन के पास किसी शख्स ने अकेला देखा तो पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस ने बच्ची की शिनाख्त कर फौरन अस्पताल में एडमिट कराया है। जहां डॉक्टरों ने कहा है कि बच्ची के गुप्तांग में काफी सारे चोट के निशान हैं। 

Web Title: Maharashtra Mumbai girlfriend kidnapped and rape with lover 4 year daughter

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे