लाइव न्यूज़ :

आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई में जुटे ट्रक चालक से रिश्वत लेने के आरोप में चार पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: March 31, 2020 15:29 IST

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन चार कर्मियों को निलंबित किया गया है उनमें से एक सहायक उप निरीक्षक और तीन कांस्टेबल हैं। ये सभी हेस्टिंग्स थाने के विद्यासागर सेतु चौकी और विद्यासागर ट्रैफिक गार्ड पर तैनात थे।

Open in App
ठळक मुद्देइन लोगों ने शुक्रवार रात पुल के हावड़ा की तरफ कथित रूप से ट्रक को रोका और चालक से रिश्वत ली। खालिद ने बताया, ‘‘चारों को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है। हम ज्यादा जानकारी के लिए सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं।

कोलकाताःआवश्यक वस्तुओं की ढुलाई में जुटे ट्रक चालक से कथित रूप से रिश्वत लेने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन चार कर्मियों को निलंबित किया गया है उनमें से एक सहायक उप निरीक्षक और तीन कांस्टेबल हैं। ये सभी हेस्टिंग्स थाने के विद्यासागर सेतु चौकी और विद्यासागर ट्रैफिक गार्ड पर तैनात थे।

मामले की जांच कर रहे उपायुक्त (दक्षिण) मीराज खालिद और उपायुक्त (यातायात) रुपेश कुमार ने बताया कि इन लोगों ने शुक्रवार रात पुल के हावड़ा की तरफ कथित रूप से ट्रक को रोका और चालक से रिश्वत ली। खालिद ने बताया, ‘‘चारों को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है। हम ज्यादा जानकारी के लिए सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर हमने स्वयं मामला दर्ज किया है।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकोरोना वायरस लॉकडाउनपश्चिम बंगालकोलकाताममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई