लाइव न्यूज़ :

बंगाल में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, गाय के साथ ‘अप्राकृतिक हरकत' करने का आरोप लगा था

By भाषा | Updated: July 31, 2020 13:25 IST

अधिकारी ने बताया कि एक स्वयंभू अदालत में गाय के साथ कथित हरकते करने के मामले में बुधवार को सुनवाई भी हुई थी लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया था। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देजांच से प्रतीत होता है कि मृतक वही व्यक्ति है जिस पर पिछले सप्ताह गाय के साथ ‘अप्राकृतिक हरकत' करने का आरोप लगा था।बाद से ही सार्वजनिक तौर पर उसका उपहास उड़ाया जा रहा था। उसकी जेब से एक हस्तलिखित पत्र भी बरामद हुआ है।

कैनिंगः पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में 52 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि गौतम पात्रा का शव घोरमारा-हथखोला गांव में उसके घर के बाहर बृहस्पतिवार को पेड़ से लटका मिला।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कह ''प्राथमिक जांच से प्रतीत होता है कि मृतक वही व्यक्ति है जिस पर पिछले सप्ताह गाय के साथ ‘अप्राकृतिक हरकत' करने का आरोप लगा था, जिसके बाद से ही सार्वजनिक तौर पर उसका उपहास उड़ाया जा रहा था। उसकी जेब से एक हस्तलिखित पत्र भी बरामद हुआ है।’’

अधिकारी ने बताया कि एक स्वयंभू अदालत में गाय के साथ कथित हरकते करने के मामले में बुधवार को सुनवाई भी हुई थी लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया था। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

जामो थानाक्षेत्र के लखना बसंतपुर गांव में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि श्रीनाथ यादव(40) अपनी ससुराल में रह रहे थे।

गांव से बाहर जूनियर हाईस्कूल के पास उनका शव मिला है। वह बृहस्पतिवार देर शाम घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। सिंह ने बताया कि यादव मूल रूप से गांव आधा का पुरवा, उत्तरगांव, जगदीशपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। 

सड़क दुर्घटना में होमगार्ड की मौत

नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र में विवो कंपनी के पास बृहस्पतिवार रात एक होमगार्ड की मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना कासना में तैनात होमगार्ड तेजपाल सिंह (42) बृहस्पतिवार देर रात ड्यूटी खत्म करके मोटरसाइकिल से थाना रबूपुरा क्षेत्र स्थित अपने गांव जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि विवो कंपनी के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर पहुंची थाना दनकौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा