लाइव न्यूज़ :

वीडियो चैट पर गर्लफ्रेंड से हुआ झगड़ा, लड़के ने किया लाइव सुसाइड

By भाषा | Updated: July 13, 2018 09:19 IST

गर्लफ्रेंड से वीडियो चैट करते हुए लड़के ने लगायी फांसी

Open in App

कोलकाता, 13 जुलाईः दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर इलाके में अपनी गर्लफ्रेंड से व्हाट्सएप्प पर वीडियो चैट करते हुए 17 साल के एक लड़के ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि 11 वीं कक्षा के छात्र ने संभवत : बातचीत के दौरान गर्लफ्रेंड से झगड़ा होने के कारण कल रात यह कदम उठाया। पुलिस ने लड़के के परिवार के सदस्यों की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

घटना के बारे में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ''जब वो सुबह अपने कमरे से बाहर नहीं आया, तो उसके दोस्तों ने दरवाजा तोड़ दिया और उसे छत पर लटका देखा। उन्होंने हमें इसकी सूचना दी। लड़के को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।"

यह भी पढ़ेंः- ब्लैकमेलिंग से तंग आकर छात्र ने की आत्महत्या, फांसी लगाते हुए बनाया लाइव वीडियो

11वीं के छात्र सूरज ने घटना वाले दिन अपनी प्रेमिका को फोन किया था। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। उसी दिन रात 11 बजे के करीब उसने अपनी प्रेमिका के वॉट्सएप पर वीडियो कॉल किया था और उसी समय उसने अपने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पूरी घटना को उसकी प्रेमिका ने देखा था। उसने अपनी बड़ी बहन को इस बाबत जानकारी दी। उसकी बड़ी बहन ने लड़के के दोस्तों को इस घटना के बारे में बताया। जिसके बाद आत्महत्या की जानकारी हुई।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :पश्चिम बंगालक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने