लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: TMC विधायक की हत्या मामले में BJP नेता मुकुल राय सहित चार लोगों पर FIR दर्ज

By भाषा | Updated: February 10, 2019 15:50 IST

राज्य विधानसभा की किशनगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले बिस्वास (41) की शनिवार शाम जिले के फूलबाड़ी इलाके में एक सरस्वती पूजा पंडाल में अज्ञात हमलावरों ने निकट से गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

Open in App

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक सत्यजीत बिस्वास की हत्या के मामले में रविवार को भाजपा नेता मुकुल राय समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी में चार लोगों का नाम है जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

राज्य विधानसभा की किशनगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले बिस्वास (41) की शनिवार शाम जिले के फूलबाड़ी इलाके में एक सरस्वती पूजा पंडाल में अज्ञात हमलावरों ने निकट से गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

उन्हें तत्काल एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।अधिकारी ने कहा, “इस मामले में हमनें अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य को हिरासत में लिया गया है। विधायक को गोली मारने के लिए इस्तेमाल हुई देसी रिवॉल्वर भी बरामद की गई है।”

उन्होंने कहा, “हमारी शुरुआती जांच के मुताबिक, ऐसा लगता है कि पीड़ित को पीछे से गोली मारी गई और यह सोची समझी साजिश का हिस्सा था।” हमलावरों के इलाके से भाग जाने की आशंका के बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रदेश पुलिस बेहद सतर्कता बरत रही है। 

उन्होंने कहा, “नादिया की सीमा बांग्लादेश से लगती है और इस बात की आशंका है कि वे (हमलावर) पड़ोसी देश भागने की कोशिश कर सकते हैं। सीमा पर आवाजाही पर नजर रखने के लिये पुलिस हाईअलर्ट पर है।” 

तृणमूल कांग्रेस की तरफ से पूर्व संसद सदस्य रहे रॉय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से संबंधों में खटास आने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने हमले को भाजपा की साजिश करार देते हुए शनिवार को कहा कि पूरी जांच के बाद हत्या में शामिल लोगों को सजा दी जाएगी। 

उन्होंने यह भी कहा कि भगवा दल लोकसभा चुनावों से पहले गड़बड़ी फैलाने की कोशिश कर रही है।रॉय और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोपों को “निराधार” करार दिया था।  

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत