VIDEO: दिल्ली में चलती बाइक पर गिरा पेड़, पिता की मौत बेटी घायल
By संदीप दाहिमा | Updated: August 14, 2025 20:08 IST2025-08-14T20:08:43+5:302025-08-14T20:08:52+5:30
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह हुई भारी बारिश के दौरान एक विशाल पेड़ के मोटरसाइकिल पर गिर जाने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।

VIDEO: दिल्ली में चलती बाइक पर गिरा पेड़, पिता की मौत बेटी घायल
Delhi Tree Falls on Bike in Kalkaji: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह हुई भारी बारिश के दौरान एक विशाल पेड़ के मोटरसाइकिल पर गिर जाने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर शाम से हो रही लगातार बारिश के कारण कालकाजी के बी ब्लॉक में एक विशाल पेड़ उखड़ गया। पेड़ गिर जाने से आसपास खड़े कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
बारिश में कालकाजी में पेड़ गिरने से एक बाइक सवार की मौके पर मौत!
— Uday Bhanu Chib (@UdayBhanuIYC) August 14, 2025
ये प्रशासनिक लापरवाही की मार है।
दिल्ली की जनता कब तक ऐसी असुरक्षित सड़कों पर जान गंवाती रहेगी? pic.twitter.com/n8uCLlGG4q
पुलिस के अनुसार, इलाके से गुजर रहे पिता-पुत्री के ऊपर अचानक उखड़कर पेड़ गिर गया, जिसके कारण वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि पेड़ को सड़क से हटाने के लिए ‘हाइड्रोलिक क्रेन’ तैनात की गई। अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के मकसद से क्षेत्र में पेड़ों की आवश्यक छंटाई करने के लिए सतर्क कर दिया गया है।
दिल्ली के कालकाजी में बारिश से पेड़ गिरा, लड़की बाइक और पेड़ के बीच फंसी।
— खुरापात (@KHURAPATT) August 14, 2025
भीड़ खड़ी है - मोबाइल में वीडियो चल रहा है,इंसानियत ठप पड़ी है।
गांव में होते, लोग अपनी जान पर खेलकर पेड़ पलट देते…
यहाँ, बस कैमरे पलट रहे हैं।
pic.twitter.com/Xgf93rIWpY
कालकाजी: भारी बारिश के चलते गिरा पेड़. एक शख्स की मौत. @ArvindOjha दे रहे हैं अधिक जानकारी #ATVideo@Rajeev_dhpic.twitter.com/JtyoK57u4k
— AajTak (@aajtak) August 14, 2025