लाइव न्यूज़ :

Video: लखनऊ में चली दिन-दहाड़े गोलियां, ट्रिपल मर्डर में गब्बर खान मुख्य आरोपी..

By आकाश चौरसिया | Updated: February 3, 2024 12:54 IST

लखनऊ में दिन-दहाड़े जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार में चली गोलियां और इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। अब पुलिस मुख्य आरोपी और उसके बेटे की तालाश कर रही है। इसके साथ घटनास्थल पर इस्तेमाल हुई बंदूक के लाइसेंस की शिनाख्त कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ के मलिहाबाद में शुक्रवार को हुआ ट्रिपल मर्डरविवाद जमीन की पैमाइश को लेकर उठाइसपर गुस्साए मुख्य आरोपी ने तान दी राइफल

लखनऊ: शहर में पुश्तैनी जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। यह घटना शुक्रवार शाम को घटी, जहां खुले आम 70 वर्षीय आरोपी और उसके बेटे ने गोली के दम पर ट्रिपल मर्डर कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी 70 वर्ष बताया गया। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि आरोपी लखनऊ शहर का पुराना हिस्ट्रीशीटर भी रहा है। 

पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। हुआ यूं कि मलिहाबाद में शुक्रवार देर शाम पुरानी जमीन की पैमाइश के बाद विवाद हो गया। इसपर पनपे विवाद में फरहीन नाम की महिला और उसके बेटे हम्जला व देवर ताज की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम चचिया ससुर लल्लन खान और उसके बेटे ने अपनी लाइसेंसी राइफल से दिया। पुलिस ने बताया कि 5 गोलियां चली हैं। 

पुलिस की मानें तो एक पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष की एक महिला और उसके 15 वर्षीय बेटे सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्‍होंने बताया कि मृतकों की पहचान फरहीन खान (40), उसके बेटे हंजला (15) और हंजला के चाचा मुनीर अहमद उर्फ ताज (50) के रूप में की गयी। घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, 80 के दशक में लखनऊ में लल्लन खान की तूती बोलती थी। उस दौरान वह घोड़े चलाता था और खुद को गब्बर खान कहलाना पसंद करता था। इस ट्रिपल मर्डर में इस्तेमाल हुई लाइसेंसी राइफल के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है कि आखिर इसका रेन्यूअल कैसे और कब हुआ। पुलिस ने ये भी बताया कि उसके दो बेटे पोलैंड में है। 

लखनऊ पुलिस कमिश्नर एसबी शिरोडकर ने लल्लन खान के बने पासपोर्ट बनने पर सवाल उठाते हुए इसे लेकर जांच के आदेश दिए। फिलहाल, लल्लन खान और उसके बेट की तालाश पुलिस कर रही है। वहीं, सीसीटीवी में कैद आए आरोपी की थार कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही कार का ड्राइवर भी पुलिस की हिरासत में है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह