लाइव न्यूज़ :

Viral Video: दरोगा ने युवक को मारा सरेआम थप्पड़, भतीजी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने गया था थाने, जाने पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 18, 2022 20:10 IST

बागपत के बिनौली थाने के प्रभारी ने एक शख्स को उस समय थप्पड़ मार दिया जब वो अपनी फरियाद लेकर उनके पास पहुंचा था। उस दौरान वहां मौजूद किसी ने दरोगा की हरकत को मोबाइल में कैद कर लिया और वो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबागपत के बिलौरी थाने में फरियादी को दरोगा ने मारा सरेआम थप्पड़थप्पड़बाज दरोगा का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल पुलिस महकमा हुआ शर्मसार, दरोगा को किया लाइन हाजिर, हो रही है जांच

बागपत:उत्तर प्रदेश के बागपत में पुलिस का एक ऐसा कारनामा सामने आया है कि पुलिस विभाग को शर्मसार होते हुए मामले में फौरन एक्शन लेना पड़ा और अपने एक दरोगा को सस्पेंड करना पड़ा। जी हां, ये वाकया बागपत के बिनौली थाने का है।

जानकारी के मुताबिक बिनौली थाने के प्रभारी ने एक शख्स को सरेआम थप्पड़ मार दिया क्योंकि उसका कसूर सिर्फ इतना भर था कि वो दरोगा के सामने अपनी गुम हुई भतीजी के मामले में शिकायत दर्ज करने की गुहार लगा रहा था।

बताया जा रहा है कि जब थानेदार ने पीड़ित की शिकायत सुनने की बजाय जब उसे थप्पड़ मारा तो उस दौरान वहां मौजूद किसी ने उस पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। उसके बाद थानेदार द्वारा पीड़ित की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

जिसके बाद बागपत पुलिस को शर्मसार होते हुए आनन-फानन में बिनौली थाने के प्रभारी को सस्पेंड करते हुए उसे पुलिस लाइन से अटैच कर दिया है और मामले के जांच के आदेश दे दिये गये हैं। मामले में बागपत के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि उन्हें ग्रामीणों से इस बात की शिकायक मिली थी।

एसपी बागपत ने कहा कि गांववालों का आरोप था कि बिनौली थाना प्रभारी ने थाने पहुंचे पीड़ित के साथ अभद्र व्यवहार किया है। इस मामले में फौरन संज्ञान लिया गया और सर्कल ऑफिसर को मौके पर जाकर मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे।

सर्कल ऑफिसर ने मामले की गंभीरता से जांच की और पाया कि घटना में थाना प्रभारी द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया है। जिसके बाद उन्होंने रिपोर्ट पेश की, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए बिनौली थाने के इंस्पेकटर को तत्काल प्रभाव से थाने का चार्ज ले लिया गया और उन्हें पुलिस लाइन से अटैच कर दिया गया। 

बागपत के एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि कि पुलिस लाइन भेजे गये बिलौरी छाने के पूर्व प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है ओर जल्द ही उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

टॅग्स :बागपतउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला