लाइव न्यूज़ :

Video: भीड़भाड़ वाले सड़क पर पुलिस वाले पर हुआ जोरदार हमला, विशाल धारदार हथियार से किया गया वार, केरल पुलिस-IPS अधिकारी ने भी शेयर किया वीडियो

By आजाद खान | Updated: June 20, 2022 10:16 IST

इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी स्वाति लकड़ा ने भी शेयर करते हुए लिखा है, "यह एक असली हीरो जैसा दिखता है। केरल के इस सब इंस्पेक्टर को बधाई।”

Open in App
ठळक मुद्देकेरल पुलिस पर एक शख्स ने विशाल हथियार से हमला किया है। इस हमले का एक वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें हमलावर को पुलिस वाला काबू करते दिखा है।वीडियो को केरल पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया है।

तिरुवनंतपुरम: केरल पुलिस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडर से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक शख्स पुलिस वाले पर धारदार हथियार से वार करने की कोशिश करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे वह शख्स पुलिस वाले पर वार करने की कोशिश कर रहा है और ऐसे में सिपाही अपनी बचाव भी कैसे कर रहा है। बताया जा रहा है कि अगर पुलिस वाले ने सही समय पर एक्शन नहीं लिया होता और आस-पास के लोग अगर मदद न की होती तो वह शख्स पुलिस वाले की जान ले लेता। इस वीडियो को एक आईपीएस अफसर ने भी ट्वीट किया है। 

क्या है पूरा मामला 

एनडीटीवी के एक खबर के अनुसार, यह मामला केरल में कायमकुलम के पास पारा जंक्शन का है जहां पर पुलिस वाले पर यह हमला हुआ है। वीडियो में यह देखा गया है कि जैसे ही पुलिस की गाड़ी  पहले से खड़े एक शख्स के पास रूकती है, वह शख्स अपनी गाड़ी से धारदार विशाल हथियार निकाल लेता है और पुलिस अधिकारी पर वार करने लगता है।

ऐसे में पुलिस वाला अपनी बचाव करते हुए हमलावर को नीचे गिरा देता है और उस पर काबू पाता है। इसमें वहां मौजूद लोगों ने भी पुलिस वाले का साथ दिया था। इस घटना के बाद पुलिस वाला घायल भी हुआ है और उसे सात टांके भी लगे है। 

पुलिस वाले की अब हो रही है तारीफ

इस वीडियो को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी स्वाति लकड़ा ने भी शेयर किया है और लिखा है, "यह एक असली हीरो जैसा दिखता है। केरल के इस सब इंस्पेक्टर को बधाई।” आपको बता दें कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग पुलिस वाले की साहस की तारीफ कर रहे है और इसे लोग जमकर शेयर भी कर रहे है। 

इस घटना में बहादूरी देखाने वाले पुलिस वाले की जानकारी देते हुए केरल पुलिस ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि इस अधिकारी का नाम सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार है और यह अलाप्पुझा नूरनाड पुलिस स्टेशन का प्रभारी है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीकेरलPoliceवायरल वीडियोट्विटरTwitter
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास