लाइव न्यूज़ :

विकास दुबे गैंग के 2 और साथी को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, इटावा में रणबीर तो कानपुर में मारा गया प्रभात

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 9, 2020 08:11 IST

kanpur Encounter: कानपुर में मुठभेड़ दो और तीन जुलाई की रात तकरीबन एक से डेढ़ बजे के बीच हुआ। जिसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इस घटना का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त से अब भी बाहर है।

Open in App
ठळक मुद्देइटावा में एनकाउंटर में मारा गया अपराधी रणबीर शुक्ला पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था। पुलिस ने बुधवार को कानपुर शूटआउट का मुख्य आरोपी विकास दुबे के सबसे करीबी अमर दुबे को एनकाउंटर में ढेर किया था।

कानपुर: कानपुर शूटआउट का मुख्य आरोपी विकास दुबे के गैंग का करीबी प्रभात मिश्रा और रणबीर शुक्ला को पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया है। प्रभात मिश्रा और रणबीर उर्फ बउअन विकास दुबे के गैंग में शामिल थे। पुलिस के मुताबिक वह दोनों भागने की फिराक में थे। ऐसे में पुलिस ने एनकाउंटर में उन्हें मार गिराया।

प्रभात मिश्रा को पुलिस ने बुधवार (8 जुलाई) को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि प्रभात हिरासत से भागने की कोशिश में था इसलिए उसपर गोली चलानी पड़ी। वहीं विकास दुबे का एक दूसरा साथी रणवीर उर्फ बऊअन भी इटावा में मुठभेड़ में मारा गया है।

उत्तर प्रदेश ADG (कानून-व्यवस्था)  प्रशांत कुमार ने कहा, जिन 3 लोगों को बुधवार (8 जुलाई) को गिरफ्तार किया गया था, उनमें से एक, प्रभात मिश्रा की मौत हो गई है, प्रभात मिश्रा ने ​​हिरासत से भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उसे गोली मारी। 

इटावा एसएसपी आकाश तोमा ने कहा, कानपुर एनकाउंटर के दौरान विकास दुबे के साथ मौजूद बउअन आज सुबह (9 जुलाई) एक मुठभेड़ में में मारा गया। उसके पास से हथियार बरामद किए गए हैं। 

प्रभात उर्फ कार्तिकेय को पुलिस ने कानपुर में किया ढेर

प्रभात उर्फ कार्तिकेय को पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। उसे ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर लाया जा रहा था। लेकिन कानपुर के पास हाइवे पर उसने एसटीएफ के पुलिस इंस्पेक्टर से पिस्तौल छीनी और भागने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने उसपर फायरिंग की और वह मारा गया। 

इटावा में मारा गया रणबीर शुक्ला उर्फ बउअन

रणबीर उर्फ बउअन को पुलिस ने इटावा में मारा है। पुलिस ने बताया कि रणबीर शुक्ला ने देर रात महेवा के पास हाईवे पर स्विफ्ट डिजायर कार को लूटा था।  उसके साथ तीन और बदमाश थे। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली पुलिस ने चारों को सिविल लाइन थाने के काचुरा रोड पर घेर लिया। पुलिस और रणबीर शुक्ला के बीच इस दौरान फायरिंग हुई और रणबीर शुक्ला मारा गया। रणबीर शुक्ला पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था। हालांकि इस दौरान अन्य तीन लोग भाग निकले थे। 

टॅग्स :विकास दुबेकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

क्रिकेटIPL क्रिकेटर अमित मिश्रा पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

भारतचंद्रशेखर आजाद: क्रांतिकारियों के जांबाज कमांडर-इन-चीफ

कारोबारकानपुर की लाल इमली मिल और विक्टोरिया मिल की जमीन वापस?, यूपी में केंद्र सरकार के बंद पड़े उद्यमों की भूमि वापस लेगी योगी सरकार?

क्राइम अलर्टLucknow Horror: प्रेमिका के साथ 12वीं छात्र प्रेमी ने कार से 6 को कुचला, 6 साल के बच्चे की मौत, 5 की हालत गंभीर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा