लाइव न्यूज़ :

Video: ‘सर तन से जुदा’ का गूंजा विवादास्पद नारा 'ईद मीलाद उन-नबी' के मौके पर, राजस्थान पुलिस हुई अलर्ट पर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 9, 2022 21:29 IST

राजस्थान के जोधपुर में ईद मीलाद उन-नबी के मौके पर अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों द्वारा विवादास्पद ‘सर तन से जुदा’ का नारा लगाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देजोधपुर में अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों द्वारा विवादास्पद ‘सर तन से जुदा’ के नारे लगाए गयेसमुदाय विशेष की भीड़ ने ईद मीलाद उन-नबी पर लगाया ‘नारा-ए-तकबीर’ और ‘अल्लाहु अकबर’ का नाराजोधपुर पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया और लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की

जोधपुर: ईद मीलाद उन-नबी के मौके पर राजस्थान के जोधपुर में अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों द्वारा विवादास्पद ‘सर तन से जुदा’ का नारा लगाया गया। इस आपत्तजिनक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि एक जगह पर इकट्ठी समुदाय विशेष की भीड़ ‘नारा-ए-तकबीर’ और ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे भी लगा रही है।

यह वीडियो सामने आने के बाद राजस्थान पुलिस हरकत में है और वीडियो के माध्यम से शरारती तत्वों की पहचना करके उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक यह आपत्तिजनक नारे मिलादुन्नबी के मौके पर लगाये गये। जिसमें एक शख्स को पकड़ा गया है। वहीं अन्य की तलाश जारी है।

जोधपुर पुलिस के मुताबिक रविवार की दोपहर में शहर के पीपाड़ क्षेत्र में यह घटना हुई है। मामले में जानकारी देते हुए पीपाड़ के डीएसपी भूपेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मिलाद-उल-नबी के जश्न के दौरान निकाले गये जुलूस में यह घटना हुई है। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है, एक आरोपी को पकड़ा गया है। वहीं अन्य की तलाश जारी है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सभी आरोपियों पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

वहीं दूसरी ओर घटना के बारे में कुछ लोगों का कहना है कि धर्म विशेष के लोगों द्वारा जब इस तरह की आपत्तिजनक नारेबाजी की जा रही थी तो वहां पर पुलिसकर्मी भी थे लेकिन चूंकि संख्याबल के लिहाज से वो कम थे। इसलिए उन्होंने इसका कोई प्रतिरोध नहीं किया। मामले में हिन्दू संगठनों का आरोप है कि यह इलाका मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र का है लिहाजा पुलिस ने सख्ती से मामले में एक्शन नहीं लिया है।

राजस्थान पुलिस के उच्चाधिकारियों का कहना है कि उदयपुर में नुपूर शर्मा विवाद के कारण मारे गये टेलर कन्हैया लाल की घटना के बाद राजस्थान पुलिस ऐसे मामलों को लेकर विशेषतौर पर अलर्ट बनाये हुए है। आरोपियों में से एक 47 साल के रोशन अली सिंधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पूर्व में भी आपराधिक कार्यों में संलिप्त रहा है।

जोधपुर पुलिस उससे पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है और इलाके में अलग से फोर्स तैनात कर दी गई है। इसके अलावा पीपाड़ में रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वो किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें, केवल जोधपुर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी को प्रामाणिक माने और शांति बनाये रखें।

टॅग्स :JodhpurRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह