लाइव न्यूज़ :

वीडियो: दिल्ली के अकाली दल नेता पर कैलिफोर्निया में हुआ हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 26, 2018 13:46 IST

मंजीत सिंह जीके पर कैलिफोर्निया स्थित एक गुरुद्वारे के बाहर हमला हुआ। मंजीत सिंह ने हमले के बाद मीडिया से कहा कि उनपर करीब 20 लोगों ने हमला किया।

Open in App

शिरोमणी अकाली दल नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य मंजीत सिंह जीके पर कैलिफोर्निया में रविवार (26 अगस्त) को हुए हमले के सम्बन्ध में अमेरिकी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

मंजीत सिंह जीके पर कैलिफोर्निया स्थित एक गुरुद्वारे के बाहर हमला हुआ। मंजीत सिंह ने हमले के बाद मीडिया से कहा कि उनपर करीब 20 लोगों ने हमला किया।

मंजीत सिंह जीके ने कहा, "मुझ पर करीब 20 लोगों ने हमला किया। इन लोगों ने गुरुद्वारे की मर्यादा का ख्याल नहीं रखा। मैंने अपने साथियों को हमलावरों को एक शब्द भी न बोलने की हिदायद दी और शांति बरकरार रखी। हम ऐसी हरकतों से डरने वाले नहीं हैं।"

कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि हमलावर खालीस्तान अलगवादियों के समर्थक थे।

अकाली दल पंजाब में बीजेपी के संग साझीदार के रूप में सरकार में थी। पिछले विधान सभा चुनाव में अकाली दल और बीजेपी गठबंधन को कांग्रेस ने हराकर सत्ता पर कब्जा कर लिया।

राहुल गांधी के कार्यक्रम में घुसे गए खालिस्तान समर्थक

शनिवार को लंदन में आयोजित राहुल गांधी के एक कार्यक्रम स्थल में चार खालिस्तान समर्थक घुस गये थे।

इन खालिस्तान समर्थकों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल थे।

लंदन पुलिस को जब कार्यक्रम स्थल पर खालिस्तान समर्थकों की मौजूदगी की भनक लगी तो उसने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा।

खालिस्तान समर्थकों ने पहले पहल बाहर जाने से मना कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें जब बाहर निकलने को मजबूर किया तो वो 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए बाहर चले गये।

राहुल गांधी खालिस्तान समर्थकों के बाहर निकाले जाने के करीब 30 मिनट बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे।

टॅग्स :शिरोमणि अकाली दलअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला