लाइव न्यूज़ :

वाराणसीः साड़ी फिनिशिंग वाले कमरे में आग, बिहार के दो श्रमिक सहित चार की झुलसकर मौत, सीएम योगी ने चार-चार लाख रुपए राहत राशि देने निर्देश दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 14, 2022 22:55 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदना जताते हुए मृतकों के परिजनों को राज्य आपदा निधि से चार-चार लाख रुपये राहत राशि देने का प्रशासन को निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे मजदूरों द्वारा खाना बनाते समय आग लग गयी।काम कर रहे चार मजदूरों की बुरी तरह से झुलसने से मौके पर ही मौत हो गयी।कमरे में फोम और सिंथेटिक सामग्री होने से आग काफी तेजी से फैल गयी।

वाराणसीः वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के अशफाक नगर में साड़ी फिनिशिंग का कार्य करने वाले कमरे में आग लगने से चार मजदूरों की झुलसकर मौत हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदना जताते हुए मृतकों के परिजनों को राज्य आपदा निधि से चार-चार लाख रुपये राहत राशि देने का प्रशासन को निर्देश दिया है। पुलिस के अनुसार भेलूपुर थाना क्षेत्र के अशफाक नगर में एक साड़ी फिनिशिंग का कार्य करने वाले कमरे में बृहस्पतिवार को मजदूरों द्वारा खाना बनाते समय आग लग गयी।

काम कर रहे चार मजदूरों की बुरी तरह से झुलसने से मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार कमरे में फोम और सिंथेटिक सामग्री होने से आग काफी तेजी से फैल गयी और मजदूरों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।

फिनिशिंग का काम संकरी गली में स्थित एक कमरे में होने की वजह से आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। आग की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं और घटना की जांच की जा रही है। 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी के मदनपुरा इलाके के अशफाक नगर में एक साड़ी फिनिशिंग फैक्टरी में आग लगने से हुई चार मजदूरों की मौत पर शोक जताया। नीतीश ने हादसे को दुखद बताते हुए उसमें मारे गए बिहार के दो श्रमिकों के परिजनों के प्रति संवेदना जतायी और उनके परिजनों को दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नयी दिल्ली को निर्देश दिया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के अशफाक नगर में साड़ी फिनिशिंग फैक्टरी के एक कमरे में बृहस्पतिवार को मजदूर खाना बना रहे थे उसी दौरान आग लग गई।

उन्होंने बताया कि आग लगने से मौके पर काम कर रहे चार मजदूरों की झुलसकर मौत हो गई। हादसे में मारे गए बिहार के श्रमिकों की पहचान अररिया शहर के वार्ड-11 के डम्हैली इलाका निवासी मुंतशिर व अररिया प्रखंड के रामपुर कोदरकट्टी पंचायत के दियागंज गांव निवासी नवयुवक एजाज उर्फ चुन्ना के रूप में हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशवाराणसीयूपी क्राइमयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?