लाइव न्यूज़ :

वलसाडः 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद आरोपी ट्रेन से फरार, कुछ ही घंटों बाद आरोपी को महाराष्ट्र में चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2024 19:00 IST

अधिकारी ने बताया कि आरोपी मूल रूप से महाराष्ट्र के पालघर जिले का रहने वाला है और वह उमरग्राम गांव में पीड़िता के पड़ोस में रहता था तथा उसके परिवार के सदस्यों को जानता था।

Open in App
ठळक मुद्देसैकड़ों ग्रामीणों ने उमरग्राम पुलिस थाने का घेराव कर लिया।अधिकारियों को शामिल करते हुए अलग-अलग टीम गठित कीं। उमरग्राम में एक चॉल में उसके फ्लैट के ऊपर स्थित अपने कमरे में ले गया।

वलसाडः गुजरात के वलसाड जिले में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी एक व्यक्ति को ट्रेन से फरार होने के कुछ घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है जो 15 दिनों के भीतर आरोपपत्र दाखिल करेगा। अधिकारी ने बताया कि आरोपी मूल रूप से महाराष्ट्र के पालघर जिले का रहने वाला है और वह उमरग्राम गांव में पीड़िता के पड़ोस में रहता था तथा उसके परिवार के सदस्यों को जानता था।

पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि घटना के बाद मंगलवार रात सैकड़ों ग्रामीणों ने उमरग्राम पुलिस थाने का घेराव कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए अपराध शाखा और विशेष अभियान समूह के अधिकारियों को शामिल करते हुए अलग-अलग टीम गठित कीं। आरोपी कथित तौर पर बच्ची को उमरग्राम में एक चॉल में उसके फ्लैट के ऊपर स्थित अपने कमरे में ले गया।

मंगलवार दोपहर को उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि जब पीड़िता की मां ने उसे अपनी बेटी के साथ देखा तो वह मौके से भाग गया और महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया। बच्ची के माता-पिता ने शाम करीब छह बजे पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद पुलिस अधीक्षक करण राज वाघेला ने विभिन्न टीम गठित कीं और तलाशी अभियान शुरू किया।

मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद आरोपी को महाराष्ट्र में चलती ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया। वाघेला ने संवाददाताओं को बताया कि उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65 (2) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली