लाइव न्यूज़ :

वैशालीः नाबालिग लड़की को मुजफ्फरपुर ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता शिव मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2021 20:12 IST

बिहार के वैशाली जिले के बेलसर ओपी क्षेत्र का मामला है. लड़की की मां तथा पीड़िता से पूछताछ के आधार पर दिलीप सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार एवं नाथू सिंह के पुत्र रविकांत कुमार के विरुद्ध पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देअपराधियों ने पीड़िता के शोर मचाने पर उसे जान से मार देने की धमकी भी दी.गांव के दो लड़कों ने उसे जबरन रोका और बाइक पर बैठा लिया.अपराधी मुजफ्फरपुर ले जाकर रेप किया.

पटनाः बिहार के वैशाली जिले के बेलसर ओपी क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर मुजफ्फरपुर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

 

अब पीड़िता के परिवार वालों पर इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है. इस घटना के बारे में पीड़िता ने बताया है कि वह शिव मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान गांव के दो लड़कों ने उसे जबरन रोका और बाइक पर बैठा लिया. अपराधियों ने पीड़िता के शोर मचाने पर उसे जान से मार देने की धमकी भी दी. दोनों अपराधी उसे मुजफ्फरपुर ले गए.

जहां एक सुनसान जगह में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद अपराधियों ने लड़की का जहां से अपहरण किया था वहीं छोड़ दिया. इस मामले में पीड़िता की मां ने अपने ही गांव के दो लडकों के विरुद्ध बेलसर ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना 9 अगस्त की है.

लडकी के परिवारवालों ने इस दौरान दिनभर अपनी बेटी की खोजबीन की, मगर उसका कहीं पता नहीं चला. लड़की रात में रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद दोनों लडकों के घरवालों ने पीड़ित परिवार पर पैसे लेकर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया.

पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर पीडित लडकी का बयान दर्ज कराया है. इस संबंध में ओपी अध्यक्ष अशोक राम ने पूछे जाने पर बताया कि लड़की की मां तथा पीड़िता से पूछताछ के आधार पर दिलीप सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार एवं नाथू सिंह के पुत्र रविकांत कुमार के विरुद्ध पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. ओपी अध्यक्ष ने बताया कि लडकी का मेडिकल कराने एवं कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए हाजीपुर भेजा गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास