लाइव न्यूज़ :

जहरीली शराब मौत मामला: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ग्रामीणों के शराब नहीं पीने की पुष्टि, बिसरा सुरक्षित रखा

By भाषा | Updated: September 11, 2020 15:42 IST

थाना प्रभारी रिषिपाल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मीरपुर जखेड़ा गांव के तीनों व्यक्तियों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है, रिपोर्ट में एल्कोहल नहीं पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आबकारी विभाग ने तीनों युवकों की जहरीली शराब से मौत के आरोपों को खारिज कर किया है।गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर जखेड़ा निवासी जगपाल उर्फ जग्गू और पवन के परिजन ने बताया कि मंगलवार शाम को दोनों ने शराब पी थी।बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उनकी मौत हो गई।

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मीरपुर जखेड़ा गांव में तीन ग्रामीणों की कथित जहरीली शराब से मौत के बाद कराए गए पोस्टमॉर्टम में उनके शराब नहीं पीने की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उधर,पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आबकारी विभाग ने तीनों युवकों की जहरीली शराब से मौत के आरोपों को खारिज कर किया है। थाना प्रभारी रिषिपाल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मीरपुर जखेड़ा गांव के तीनों व्यक्तियों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है, रिपोर्ट में एल्कोहल नहीं पाया गया है।

उन्होंने कहा कि आगे की जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर जखेड़ा निवासी जगपाल उर्फ जग्गू और पवन के परिजन ने बताया कि मंगलवार शाम को दोनों ने शराब पी थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उनकी मौत हो गई।

गांव के ही एक अन्य युवक अमित ने भी गुरुवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। इन मौतों को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि तीनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। थाना प्रभारी के अनुसार अभी तक इस मामले में किसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है और गांव में अवैध शराब बिक्री की शिकायत के मद्देनजर आबकारी विभाग की टीम के साथ छापेमारी की जा रही है।

वहीं मेरठ के जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि एसडीएम सदर,पुलिस क्षेत्राधिकारी सरधना और जिला आबकारी अधिकारी की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक जगपाल और पवन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। उन्होंने कहा कि जांच में अभी तक जहरीली शराब पीने से मौत की बात सामने नही आई है। पलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!