लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: बुजुर्ग ने नौवीं मंजिल से कूदकर जान दी, पुलिस ने कहा-लॉकडाउन के चलते मानसिक तनाव में थे

By भाषा | Updated: April 27, 2020 21:19 IST

देश भर जारी लॉकडाउन के बीच लोग मानसिक तनाव में आ रहे हैं। नोएडा में एक बुजुर्ग ने फ्लैट से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार वह लॉकडाउन के कारण तनाव में थे।

Open in App
ठळक मुद्दे65 वर्षीय सुभाष चंद्र ने रविवार तड़के नौवीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नोएडाः ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग ने मानसिक तनाव के चलते कथित रूप से अपनी बहुमंजिला सोसायटी के फ्लैट से कूदकर आत्महत्या कर ली।

एक अन्य घटना में एक युवक ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सहायक पुलिस आयुक्त (सेंट्रल जोन) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी- प्रथम में स्थित साया जोन हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले 65 वर्षीय सुभाष चंद्र ने रविवार तड़के नौवीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह करीब चार बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी ने बताया कि सुभाष चंद्र अपने दो बेटे, बहू और पोते- पोतियों के साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वह लंबे समय से मधुमेह से पीड़ित थे। उनके परिजनों के अनुसार लॉकडाउन के चलते वह घर में रह रहे थे, इस वजह से उनका मानसिक तनाव ज्यादा बढ़ गया था।

एसीपी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के ही गांव मिल्कलक्षी में रहने वाले पिंटू नामक युवक ने शनिवार रात अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ का रहने वाला था। लॉकडाउन के चलते वह अपने घर में बंद था तथा तनाव में था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मालूम हो कि शनिवार सुबह भी नोएडा के सेक्टर 78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू -दो नामक सोसाइटी में रहने वाली एक अध्यापिका ने 17 वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस मामले में भी पुलिस ने बताया था कि लॉकडाउन के चलते महिला तनाव में थी। इस वजह से उसने आत्महत्या की। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशनॉएडानोएडा समाचारकोरोना वायरस लॉकडाउनCoronavirus Lockdown
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए