लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: चुनाव में कथित तौर पर बीजेपी की जीत का जश्न मनाने पर मुस्लिम युवक की पिटाई से मौत, दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2022 22:39 IST

कुशीनगर के डीएपी संदीप वर्मा के मुताबिक यह मामला 21 मार्च को दर्ज किया गया था जिसमें मृतक को गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान 25 मार्च को उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की जीत की खुशी में गांव में मिठाई बांट रहा था बाबरइस पर आरोपियो ने उसकी जमकर पिटाई की, गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पिटाई से एक मुस्लिम युवक की मौत हो गई। विधानसभा चुनावों में कथित तौर पर भाजपा की जीत का जश्न मनाने पर मुस्लिम युवक की पिटाई की गई थी। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह मामला कुशीनगर जिले के रामकोला थाने के कठघरही गांव का है। एसडीएम वरुण कुमार पाण्डेय ने बताया,“परिजनों ने FIR लिखाई है। परिजनों ने कुछ और नाम दिए हैं जिन्हें विवेचना में लिए जाएंगे। सब दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।”

कुशीनगर के डीएपी संदीप वर्मा के मुताबिक यह मामला 21 मार्च को दर्ज किया गया था जिसमें मृतक को गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान 25 मार्च को उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा, इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में वादी और प्रतिवादी दोनों एक ही समुदाय से आते हैं।

दरअसल, 20 मार्च को मृतक भाजपा की जीत का जश्न मनाते हुए गांव में मिठाई बांट रहा था, जिसके बाद आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। युवक गंभीर चोटें आईं और उसे जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक का शव आज गांव में पहुंचा तो लोग आक्रोशित हो गए लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। मृतक का नाम बाबर था। आरोपी उसे बीजेपी का प्रचार करने से मना करते थे। बाबर ने रामकोला थाने से लेकर कई अधिकारियों ने सुरक्षाकी गुहार लगाई लेकिन, उसकी गुहार नहीं सुनी गई। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup policeBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना