लाइव न्यूज़ :

यूपी: मथुरा में फंदे से लटका मिला पुजारी का शव, नोएडा में भी पत्नी से परेशान होकर शख्स ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: February 6, 2019 15:02 IST

नोएडा शहर की चोटपुर कॉलोनी में एक व्यक्ति ने बुधवार की सुबह अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में मंगलवार को कोसीकलां थाना क्षेत्र के गिडोह गांव में एक पुजारी का शव मंदिर द्वार के छज्जे से लटका मिला। पुलिस ने आत्महत्या मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि ओडिशा के भद्रक जनपद के नरसिंहपुर, जीपी नगर निवासी राजू प्रकाश साहू का शव मंगलवार की सुबह मंदिर के गेट के छज्जे से लटका मिला। वह मंदिर में रहकर ही सेवा- पूजा करते थे।

उन्होंने बताया कि गांव वालों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया तथा उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई। कुमार ने बताया कि ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले पुजारी की किसी से कहा-सुनी हो गई थी जिसके बाद उनका स्वभाव चिड़चिड़ा हो गया था और वह किसी से बात नहीं कर रहे थे। ग्रामीणों को शक है कि किसी ने पुजारी हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया। पुलिस इस बाबत भी जांच कर रही है। 

नोएडा में भी एक शख्स ने की आत्महत्या

नोएडा शहर की चोटपुर कॉलोनी में एक व्यक्ति ने बुधवार की सुबह अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। नोएडा के थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले दीपक गिरी (24) ने बुधवार की सुबह पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पटना, बिहार का रहने वाला था और नोएडा में एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। 

थाना प्रभारी ने बताया कि दीपक की सवा साल पहले प्रीति नामक लड़की से शादी हुई थी। दंपति की चार महीने की एक बेटी है। त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ के दौरान बीती रात को पति-पत्नी के बीच विवाद होने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक शख्स अपनी के साथ हो रहे झगड़े को लेकर परेशान था।  

टॅग्स :नॉएडामथुराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली