लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: मथुरा में 4 कुंटल गांजा जब्त, कीमत करीब 40 लाख, तीन अभियुक्त गिरफ्तार, बांदा में एक kg के साथ तस्कर अरेस्ट

By भाषा | Updated: May 11, 2020 16:28 IST

देश भऱ में जारी लॉकडाउन के बीच गांजा और हेरोइन की तस्करी बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश के मथुरा और बांदा में हजारों किलो से साथ कई तस्कर को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बीच जम्मू में पुलिस ने 100 किलोग्राम हेरोइन के साथ दो अभियुक्त को अरेस्ट किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को देखकर भाग रहे मैनपुरी के आनन्द पुत्र इन्द्रपाल व लखमी पुत्र रघुवीर सिंह तथा एटा के प्रेमपाल पुत्र प्रेमबाबू को गिरफ्तार किया गया है।पूछताछ में पता चला है कि ये लोग इस गांजे को मथुरा व उसके आसपास के जनपदों में खपाने के इरादे से लाए थे।

मथुरा/बांदाः उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने ओडिशा से ज्वार की बोरियों में तस्करी कर लाया गया करीब चार कुंतल गांजा पकड़ा है जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्तों को पकड़ लिया है।

एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया, ‘‘खुफिया सूचना के आधार पर थाना शेरगढ़ और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ओडिशा से एक ट्रक में नौ बोरों में लाया जा रहा 386 किग्रा गांजा बरामद किया है। पुलिस को देखकर भाग रहे मैनपुरी के आनन्द पुत्र इन्द्रपाल व लखमी पुत्र रघुवीर सिंह तथा एटा के प्रेमपाल पुत्र प्रेमबाबू को गिरफ्तार किया गया है।’’

पूछताछ में पता चला है कि ये लोग इस गांजे को मथुरा व उसके आसपास के जनपदों में खपाने के इरादे से लाए थे। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस कानून के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। तस्करी में प्रयोग किया गया ट्रक तथा उसमें मौजूद 245 बोरे ज्वार को भी जब्त कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बांदा जिले की बबेरू पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयश्याम शुक्ला ने बताया, "मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) संजय सिंह ने रविवार शाम अछाह गांव के हनुमान मंदिर के पास से तस्कर संतराम कुशवाहा को एक किलोग्राम से अधिक सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया।"

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्कर का आपराधिक इतिहास है और वह कई बार जेल जा चुका है। एसएचओ ने बताया कि तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे संबंधित अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जम्मू में 100 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जम्मू शहर में सोमवार को पुलिस ने हेरोइन बरामद कर मादक द्रव्यों की कथित रूप से तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जानीपुर की एक पुलिस टीम अपर पलौरा में गश्त पर थी तभी उन्हें सड़क के किनारे खड़ी एक गाड़ी नजर आयी।

अधिकारियों ने कहा कि वाहन की तलाशी के दौरान उसमें बैठे दो व्यक्तियों के कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। उनकी पहचान अब्दुल मजीद और यासिर मोहम्मद के रूप में की गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया है।

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरयूपी क्राइमओड़िसामथुराउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!