लाइव न्यूज़ :

विवाह समारोह से आठ साल की बच्ची का अपहरण, शव गांव के बाहर पड़ा मिला, दुष्कर्म की आशंका

By भाषा | Updated: June 20, 2020 14:54 IST

Open in App
ठळक मुद्देग्राम प्रधान खटेटा थाना अलीगंज द्वारा सूचना दी गयी कि गांव के बाहर बाग में एक लड़की का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पाया कि यह शव उस आठ वर्षीय बच्ची की है जिसे रात में अगवा किया गया था।एसएसपी पांडेय ने बताया कि फॉरेन्सिक टीम और श्वान दस्ते को भेजा गया और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

बरेलीः जिले के आंवला तहसील में शुक्रवार रात विवाह समारोह से आठ साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया था और शनिवार सुबह उसका शव गांव के बाहर पड़ा मिला।

पुलिस ने बालिका के साथ दुष्कर्म की आशंका से इनकार नहीं किया है। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार सुबह ग्राम प्रधान खटेटा थाना अलीगंज द्वारा सूचना दी गयी कि गांव के बाहर बाग में एक लड़की का शव पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पाया कि यह शव उस आठ वर्षीय बच्ची की है जिसे रात में अगवा किया गया था। एसएसपी पांडेय ने बताया कि फॉरेन्सिक टीम और श्वान दस्ते को भेजा गया और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही बालिका के साथ हुई घटना की पुष्टि हो पाएगी।

दुष्कर्म मामले में पति और एक अन्य गिरफ्तार

राजस्थान के अलवर जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित दुष्कर्म के मामले में पीडि़ता के पति और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि घटना 31 मई की है। इस संबंध में पीडिता के पिता की ओर से 4 जून को शिकायत दी गई थी।

दर्ज शिकायत के आधार पर पीडि़ता के पति हवासिंह और बलवंत उर्फ मिचु के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया। दर्ज शिकायत के अनुसार घटना 31 मई की है जब पीडिता के पति हवासिंह के दोस्त बलवंत उर्फ मिचु ने एक सुनसान जगह पर एक कमरे में कथित दुष्कर्म किया।

थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना के समय पति कमरे के बाहर पहरा दे रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी पति अपनी पत्नी को बलवंत की मोटरसाईकिल पर बाजार ले जाने के बहाने से लेकर गया था। बलवंत सिंह भी मोटरसाइकिल पर उनके साथ था। आरोपी हवासिंह और बलवंत पीडिता को बाजार ले जाने की बजाय एक सुनसान इलाके के एक कमरे में ले गये और वहां दुष्कर्म किया। पीडिता का आरोपी पति हवासिंह से दो साल पूर्व विवाह हुआ था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?