लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: जहरीली शराब से दो लोगों की मौत, पांच पुलिसकर्मियों समेत सात निलंबित, जांच के आदेश

By भाषा | Updated: April 13, 2020 21:52 IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सजेटी क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि ग्राम प्रधान सहित छह लोग बीमार हो गये। राज्य सरकार ने इसका गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए प्रदेश में अवैध रूप से शराब बनाने वालों के खिलाफ तीन दिन तक अभियान चलाने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देथानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी, दारोगा अलख निरंजन और राज कुमार, हेड कांस्टेबल राम नरेश और कांस्टेबल जगवीर सिंह को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।मालूम हो कि शनिवार रात मवई बच्चन गांव में ग्राम प्रधान रणधीर यादव समेत 11 लोग जहरीली शराब पीने से बीमार हो गये।

कानपुरःउत्तर प्रदेश के कानपुर के सजेटी इलाके में जहरीली शराब से दो लोगों की मौत के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए पांच पुलिसकर्मियों समेत सात लोगों को निलंबित कर दिया गया है।

कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अनंत देव तिवारी ने सोमवार को बताया कि सजेटी थाना क्षेत्र के मवई बच्चन गांव में गत शनिवार को जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत के मामले में थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी, दारोगा अलख निरंजन और राज कुमार, हेड कांस्टेबल राम नरेश और कांस्टेबल जगवीर सिंह को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने मामले की जांच के लिये क्षेत्राधिकारी—नगर राजेश यादव की अगुवाई में पुलिस और आबकारी अधिकारियों की एक संयुक्त समिति गठित कर उससे जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा है। उधर, जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने इस मामले में हलक़ा लेखपाल शुभम और ग्राम सचिव केसरी को निलंबित कर दिया है।

मामले की जांच अपर जिलाधिकारी—वित्त एवं राजस्व को सौंपी गयी है। जिले में अवैध रूप से शराब बनाने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाने के आदेश भी दिये गये हैं। मालूम हो कि शनिवार रात मवई बच्चन गांव में ग्राम प्रधान रणधीर यादव समेत 11 लोग जहरीली शराब पीने से बीमार हो गये।

उनमें से एक स्वास्थ्यकर्मी अंकित सचान (32) और ट्रक चालक अनूप सचान (30) की मौत हो गयी। ग्राम प्रधान ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि ट्रक चालक अनूप ने वह शराब कहीं से खरीदी थी। उसे पीने के बाद सभी को उल्टियां शुरू हो गयी और सबकी हालत बिगडने पर उन्हें सजेटी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां अनूप और अंकित को मृत घोषित कर दिया गया।

बीमार पांच लोगों की हालत नाजुक बतायी जाती है। उनका इलाज लाला लाजपत राय अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस पता लगा रही है कि अनूप कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के बावजूद कहां से शराब लाया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशकानपुरयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा